Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाधवगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*जीवन कैसा हो* गुरुदेव महाराज कहते हैं, कि राम और कृष्ण की लीला जीवन के दो आयामों पर चलती है। राम अपनी यात्रा को महलों से शुरू करते हैं और जंगलों तक ले जाते हैं। कृष्ण अपनी यात्रा को जंगलों से शुरू करते हैं, और महलों तक ले जाते हैं। श्री राम भूमि पर रहते हैं, और जितने दुश्मन हैं वह सब समुद्र में रहते हैं। पर श्री कृष्ण समुद्र में रहते हैं और जितने दुश्मन है वह तट पर रहते हैं रामलीला में अशोक वाटिका में अशोक वृक्ष के नीचे सीता जी राम का विरह सहती है वहीं कृष्ण लीला में कदंब के वृक्ष के नीचे कृष्ण बंसी बजाकर भक्तों से मिला करते हैं। बात यहां तक बढ़ जाती है कि रामलीला में भगवान राम की पत्नी का हरण रावण करता है ,और पूरा युद्ध तैयार हो जाता है ।वहीं कृष्ण लीला में भगवान श्री कृष्ण स्वयं रुक्मणी का हरण करते हैं। जीवन के दो विपरीतआयाम स्थित है और उन सबके बीच में दिव्यता से प्रेषित होना है ।सही बात तो यह है बुद्धि कैसी हो, शिव की तरह। कर्म कैसा हो, राम की तरह और मन कैसा हो श्याम की तरह। यही हमारे अस्तित्व का सबसे बड़ा आनंद है। बुद्धि कैसी हो, महादेव की तरह। गंगा बैठी है सर पर खोपड़ी ठंडी हो। महादेव के अस्तित्व में देखिए गला गर्म है माता ठंडा है। आदमी ऐसा ही होना चाहिए वही आजकल हम देखते हैं गला ठंडा रहता है खोपड़ी गर्म रहती है। महादेव सदा ऐसे रहते हैं। कि गंगा जटाओं में बहती है, तो माथा ठंडा रहता है और गला गर्म रहता है। जब खोपड़ी गर्म होती है, तो दुश्मन पैदा होता है। द्वेष पैदा होता है। चरित्र कैसा हो राम की तरह। यह एक आयाम है *प्राण जाए पर वचन न जाएं*। वचनबद्धता चरित्र का निर्माण करती है और वही मन कैसा हो, इतना लचीला, इतना खुला,विराट परमात्मा छोटे दिलों में नहीं आता। इतनी विशालता चेतना में होनी चाहिए।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
How should be our life?
Gurudeva Maharaj explains that the river of life, flows between the two banks, one of Ram-Leela and the second of Krishna-Leela.
Shree Rama starts from the Royal Palace and goes upto the forests. Whereas, Shree Krishna starts from the forest and reaches the Royal Palace.
Shree Rama is on the ground whereas the enemy is in the ocean.
Shree Krishna lives on the seashore, fighting the enemy inland.
In the Ram-Leela, Mata Sita is seated in the shade of the Ashok Tree suffering the pangs of seperation from the Lord. Whereas, in the Krishna Leela, the Lord is playing the flute under the Kadamba Tree and gathering His devotees. In the Ram-Leela, Ravana abducted Mata Sita and a war is faught against the evil demonic forces.
In the Krishna Leela, the Lord takes away Mata Rukmini from the Devi temple.
Our lives are enveloped by both the aspects, good and bad but we need to rise up to Divinity.
Our intellect should be like Shiva, the Karma like that of Shree Rama and the mind like Shree Shyama. This will lead us to the peak of our existence. The Ganga flows through the matted locks of Lord Shiva, indicating that He is cool, unperturbed, unaffected by either the poison in the throat or the Divine flow flowing out from the head.
We should incorporate this attitude in our lives. Though, what we generally see is just the opposite.
When one is hot headed, it gives rise to jealousy and animosity.
Our character should be moulded like that of Shree Rama.
‘PRANA JAAYI PER VACHAN NA JAAEYI’. Truthfulness and honoring one’s commitment are the attributes of the virtuous.
Our mind needs to be accomodative, we need to be large hearted and open like the limitless sky.
Our consciousness must have these attributes.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
