Pundrik Ji Sutra 4/11/2026
Radharamano Vijayate

Hindi —
*लुधियाना भागवत कथा के मोती*
*चतुर्थ दिवस*
1.भागवत कथा में भगवान स्वयं वांगमय,शब्दमय स्वरूप धारण करके हमारे कर्णों के माध्यम से हृदय में प्रवेश करते हैं।
2.कथा में भगवान ने वचन दिया है, कि तत्क्षण उसी समय मैं आकर तुम्हारे हृदय में बैठ जाऊंगा। पर हम उन्हें हृदय में ठहरा नहीं पाते।
3.हमारे जीवन में भी परमात्मा खोया नहीं है,वह छुप गया है। जो छुप गया है, उसे ढूंढा नहीं जाता उसे पुकारा जाता है।
4.जिसके पास लक्ष्मी होती है, दुनिया उसके पीछे भागती है। जिसके पास सरस्वती होती है, लक्ष्मी उसके पीछे भागती है। जिसके पास भक्ति होती है, लक्ष्मी, सरस्वती सारे उसके पीछे भागते हैं।
5.समय के साथ-साथ हमें अपने विचारों को बदलना चाहिए लेकिन अपना आचरण कभी नहीं बदलना चाहिए*
6.युवा होना जरूरी है। यह बात नहीं है, भारतीय युवा होना यह जरूरी है।
तुम सिचुएशन को नहीं बदल सकते, पर अपने अप्रोच को बदल सकते हो। विपरीत से विपरीत घटना को भी सकारात्मक दृष्टि से देखने का प्रयास कर सकते हो।यही सबसे बड़ा गुण अगर तुम्हारे भीतर है, तभी तुम वैष्णव हो, वैष्णव ही वही है।
7.जीवन में भगवान परिणाम है। आनंद की अनुभूति तो साधू संग से ही होती है। अगर घर में ठाकुर जी हों ,गुरु साधु या शास्त्र इन तीन चीजों का आश्रय नहीं हो, तो भक्ति का आनंद नहीं।
*गुरुदेव समर्पनम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
