Pundrik Ji Sutra 5/11/2026
Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
महाराज श्री कहते हैं ,कि पांच कार्य इस कार्तिक मास में सभी वैष्णवों को करने चाहिए।
1.भूमि के ऊपर लेपन करके स्वास्तिक का निर्माण प्रत्येक व्यक्ति को कार्तिक मास में अवश्य करना चाहिए।
2.एक नियम पक्का रखना, प्रतिदिन पूरे कार्तिक में नित्य किसी एक वैष्णव का संग जरूर करना। उसके संग बैठकर भजन करना, नित्य भागवत चर्चा करना।
3.दूसरा है भगवान को नित्य पुष्प से अर्चन करना चाहिए।
4.इसके अलावा नित्य प्रति सभी वैष्णवों के संग बैठकर भगवान की परम पावनी मंगल कथा का आस्वादन करना।
5.दामोदर अष्टकम का गान करके, दिव्य भगवान को प्रतिदिन दीप का भी दान करना चाहिए।
यह पांच चीज शास्त्र में आज्ञा की गई हैं, कि कार्तिक मास में जरूर करनी चाहिए। एक बात और विशेष है भोजन करते समय कार्तिक मास में मौन रहना चाहिए। यह चार महीने होते हैं, इसमें नियम इसलिए लगते हैं भोजन कम करना, एक समय करना, क्योंकि आयुर्वेदिक के अनुसार इन चार महीना में जठर अग्नि कम पड़ जाती है। और कार्तिक में तो सबसे कम पड़ जाती है। जब आप बोलते भी हो ,तो खाते भी हो तो हमारा जो सलाइवा है, उस अन्न को पाचन में सहायक होता है। इसलिए इस समय भोजन करते समय मौन रहने से जठर अग्नि को सहयोग होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन अच्छा रहेगा, तो भजन भी अच्छा होगा।
*गुरुदेवसमर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
