Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*राधा तत्व भागवत*
*धाम महिमा*
श्रीमद् भागवत की कथा अगर वृंदावन में हो रही है, तो उसमें हम कथा भी सुन पाते हैं, ठाकुर जी का दर्शन भी कर पाते रहे हैं, धाम वास भी कर पाते रहे हैं, वैष्णव संग भी कर पाते रहे हैं, श्री हरि नाम के प्रति स्वाभाविक हमारी रुचि बनती है। यही सब सामग्री है जिसके द्वारा अपनी चेतना का श्रृंगार करके श्री कृष्ण का वरण किया जाता है। प्रत्येक तत्व में अपना-अपना गुण है जैसे आकाश में शब्द का गुण है। शब्द आकाश में ही रहता है। इसका कोई आकार भी नहीं है। गीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि *आकाश तत्व की तरह शब्द सब जगह विद्यमान है*। शब्द के बीच का मौन उसे शब्द की गहराई और ऊंचाई का निर्णय करता है। इसी तरह वायु का गुण स्पर्श है। वायु चलते समय छूती है जबकि आकाश नहीं छूता। आकाश में शब्द है और वायु में शब्द के साथ स्पर्श है। अग्नि का गुण है शब्द, स्पर्श और रूप। जैसे अग्नि जल रही हो तो उसमें ध्वनि पैदा होती है शब्द के साथ-साथ उसमें स्पर्श भी है उसे छुओ तो हाथ जलेगा। शब्द और स्पर्श के साथ-साथ अग्नि में रूप का प्रकाश भी होता है जैसे यज्ञ करते समय हम अग्नि की फोटो खींचते हैं कई बार उसमें देवी का दर्शन होता है कई बार का हनुमान जी का दर्शन होता है यह चिंतन होना अच्छी बात है। इसी तरह जल में शब्द भी है जैसे लहरों आवाज करती हैं उसके साथ-साथ उसमें स्पर्श भी है।स्पर्श के साथ-साथ जल में रूप भी है और इन सबके साथ-साथ उसमें रस भी है। हम जल का स्वाद ग्रहण कर सकते हैं। इसी तरह पंचम महाभूत है पृथ्वी। जिसकी चर्चा श्री चैतन्य चरित्र अमृत में राय रामानंद और गौरांग संवाद के बीच में की है कि कैसे एक-एक भाव का पोषण होता है। दृष्टांत के लिए राय रामानंद प्रभु जी ने इस दृष्टांत का प्रयोग किया है ।पृथ्वी में पांचो अनुभूतियां हैं है शब्द भी है, स्पर्श भी है, रूप भी है, रस भी है, और गंध भी है। ऐसे ही किसी के पास अगर केवल वायु है तो उसके दो सैंस ही काम करेंगे शब्द और स्पर्श। ऐसे ही अगर किसी के पास जल है, तो चार सेंसेज काम करेंगे शब्द, स्पर्श, रूप और रस। पानी में गंध नहीं होती, पानी में कुछ मिलाया जाए तो गंध होती है।और पृथ्वी जब होगी तो पांचो सैंस काम करेंगे। ऐसे ही हम कथा भी सुन रहे हैं, नाम स्मरण भी कर रहे हैं, संतों का संग भी कर रहे हैं, हम यहां विप्र और साधु सेवा भी कर रहे हैं धामवास भी कर रहे हैं। इन सबों में *पृथ्वी की तरह कौन सी ऐसी वस्तु है जो इन सब का सार हमारे जीवन में दे सकती है सच कहूं तो वह धाम वास है पृथ्वी की महिमा है जो पांचो तत्वों को प्रदान करती है।*
*गुरुदेव समर्पणम
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Jai Shree Gaur Hari II
Katha Sutra:
Radha-Tattva Bhagavata, Dhama-Mahima
When Shrimad Bhagavata Katha takes place in Shree Dham Vrindavana, we are blessed with many divine opportunities. We get to hear the Katha, we receive the darshana of Shree Thakuraji, we reside in this holy abode, we associate with the Vaishnavas, and we get inclined in chanting the Divine name of Shree Krishna.
These are the sacred ingredients by which our consciousness is ornamented and prepared to lovingly accept Shree Krishna.
Each element in this creation possesses an intrinsic quality. For example, the defining quality of ether or Akash is sound or Shabda. The sound abides in ether. Ether itself has no visible form. In the Bhagavad Gita, Shree Krishna declares that just as sound pervades ether, in the same way the Divine presence pervades all existence. Silence in between sounds determines the depth and the elevation of sound.
The quality of air or Vayu is determined by touch or Sparsh. As air moves, it makes contact, whereas ether does not. Thus, air encompasses both sound and touch.
Fire or agni possesses sound, touch, as well as a form or Rupa. When fire burns, it produces a visible sound; it can be felt by touch and it reveals a form through the luminescence. When a sacred fire is kindled in Yagya, one may sometimes perceive different Divine forms within it; at times some perceive the presence of Devi or at another the vision of Hanuman or any other Divine deities which are spiritually auspicious.
In water or Jal, the sound waves create resonance. It also possesses touch and form. Beyond these, water has a taste or rasa; we can experience a flavor.
The fifth great element is earth or Prithvi. Its profound significance is described in Shree Chaitanya Charitamrita, within the dialogue between Shri Ramananda Raya and Shree Chaitanya Mahaprabhuji, where the progressive nourishment of Divine emotions is explained through this very analogy.
Earth contains all the five sensory qualities: sound, touch, form, taste, and fragrance or gandha.
In air, merely two senses function, sound and touch. With water, four senses operate; sound, touch, form, and taste; fragrance does not naturally exist in water unless something is added to it. Only when earth is present, all the five senses are fully functional.
In the same way, here we all are hearing the sacred Katha, chanting the holy name, associating with saints, serving Brahmins and sadhus, plus residing in this divine abode. Among all these, what is that one single principle which, like the earth, integrates and bestows the essence of all the five upon our lives?
Truthfully speaking, it is residing in the Dhama.
Just as earth alone provides all the five sensory qualities, dhama-vaasa nourishes and harmonizes all devotional elements at the same time. This is the supreme glory of this Divine abode of the Lord.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
