Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*राधा तत्व भागवत कथा श्री वृंदावन*
यह बड़ी सामान्य बात है, कि बिंदु सिंधु में मिल जाए, पर यह धरती वह है अलौकिक बात यह है कि यहां सिंधु भी बिंदु में मिलने को आतुर है ।भक्त भगवान के द्वार पर खड़ा हो जाए यह साधारण बात है पर ब्रज की धरती वह है कि *तू है सखी बड़भाग बड़ी नंदलाल तेरे घर आवत हैं* । ऐसे ही वृंदावन में विदुर और उद्धव का परम मिलन होता है। दो व्यापारी मिलते हैं तो बातचीत व्यापार की होती है, दो विद्वान मिलते हैं तो एक दूसरे से विमर्श करते हैं, पर जब दो भक्त मिल जाते हैं, तो संवाद का केंद्र स्वयं साक्षात भगवान श्याम सुंदर हो जाते हैं। हमारे इधर तीन तरह के लोग होते हैं मित्र ,सृहृद और सखा। माता-पिता, बड़ा भाई, संत भी मित्र हो सकते हैं पर यह सृहृद की श्रेणी में है। सृहृद किसे कहते हैं अगर आप समस्या में हो तो वह जहां भी बैठा है अच्छे मन से प्रार्थना करेगा कि आपका भला हो जाए ठाकुर जी कृपा करें। मित्र किसको कहते हैं सुख में खड़ा हो या ना हो लेकिन दुख में खड़ा है जो विपत्ति में काम आए वह मित्र है। एक है सृहृद, सृहृद उसे कहते हैं जो आपके लिए काम नहीं करें, आपके लिए अच्छी प्रार्थना करें। और तीसरी चीज है सखा, सखा किसको कहते हैं जो संग ही रहता हो। दुनिया में आपको मित्र और सृहृद मिल सकते हैं पर सखा तो केवल श्री कृष्ण ही है। भगवान आपके मित्र हैं और गुरु, संत आपके सृहृद हैं। *विप्र ,धेनु ,सुर,संत, हित लीन मनुज अवतार*।इन सब का काम है आपका हित करना। संत और विप्र हमेशा सृहृद हैं और भगवान सदा मित्र हैं। पर ब्रज आकर कुछ ऐसा करें कि मित्र और सृहृद हैं पर सखा मिल जाएं।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Jai Shree Gaur Hari II
Katha Sutra:
Radha Tatva, Bhagavata Katha, Vrindavan
It is very common that a drop dissolves in the ocean but here, in this very place the ocean is keen to dissolve in a drop! A devotee going to the door of the Lord is understood but in Braj, “Tu hai sakhi baddbhaag badi, Nandlal terey ghar aavat hai”. In Shree Dham Vrindavan, two great souls Shree Vidur and Uddhav meet. When two businessmen meet, they discuss business, when two scholars meet, they have an intellectual discussion but when two great Bhaktas meet, then the central focus of their conversation is Shree Shyamsundar.
Friends can be divided into three categories, just a friend, a kind hearted well-wisher and a companion with a scent of service. Parents, elder brother/sister can be friends who can be classified in the category of a ‘Suhrid’ or the kind hearted well-wisher. ‘Suhrid’ is one, who irrespective of wherever he/she is, they will always pray for your welfare that may you receive Divine blessings. A friend or a ‘Mitra’ is one who is standing besides you in thick or thin. ‘Suhrid’ will always wish well and pray for you. Whereas, a ‘Sakha’ is your companion always by your side. We can have friends and well wishers but our real companion is Shree Krishna. The Lord, our Sadguru and the Saints fulfill all the three categories. Their sole purpose is our welfare! “Vipra, Dhenu, Sur, Sant hita leenha manuj avatar”. Having come here, let us now seek our true companion.
May we be blessed to find Him!
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
