Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*भागवत कथा इंदौर*
आजकल युग धर्म में हरि कथा और हरि नाम में ही सबसे बड़ा बल है। इसमें पालन नियम ना भी हो पाए तो भी कोई बात नहीं ।चाहे।उल्टा ही नाम हो जाए कोई कथा में किसी भी कारण से आए तो भी जीव के ऊपर सात्विक प्रभाव पड़ता है। एक क्षण का सत्संग पूरा जीवन बदल देता है। कथा श्रवण तो एक प्रेत ने करके भी भगवत प्राप्ति कर ली। गर्भाधान के समय भी अगर माता कथा सुने संस्कार बन जाएगा। उस समय भी प्रहलाद जी ने भक्ति सीख ली, अभिमन्यु ने युद्ध सीख लिया। गर्भाधान में चूक गए तो गर्भ काल में, और अगर गर्भकाल में भी चूक गए तो बाल्य काल में, बाल्य काल में चूक गए तो युवा काल में, और ऐसी भी संभावना है कि युवावस्था में अगर चूक जाओ तो वृद्धावस्था में और अगर वृद्धावस्था में भी चूक जाओ तो मृतावस्था में भी प्रमाण है, जैसे अजामिल की कथा है ।अजामिल ने तो मरते मरते भी नारायण कह दिया तो भी पा लिया। इसलिए गोस्वामी जी भक्ति को नमक की उपमा दी है नमक डालने में एक सुविधा है भोजन बनाते समय भूल गए तो डाल दो, भोजन बन गया है बनाते ही भूल गए, याद आ गया तो डाल दो, उस समय भूल गए परोसाइ के समय याद आ जाए तब डाल दो ,परोसाइ से भंडारे में भी आ गए, उस समय याद आए तो डाल दो, पत्तल में परोस भी दिया उस समय याद आ जाए तो डाल दो, उस समय भी भूल गए और अगर किसी ने पा लिया तो याद आ गया, तब डाल दो। इसलिए भक्ति को तुलसीदास जी ने नमक की उपमा दी है, क्योंकि नमक को डालने के अनेक अवसर हैं। नमक में ऐसा सौभाग्य है कि जब मर्जी डाल दो, हर आदमी के हिसाब से डाल दो, कितना भी डाल दो। ऐसे ही भक्ति कैसी है?तुलसीदास जी कहते हैं *लवण बिना बहु व्यंजन जैसे*। जब सौभाग्य मिल जाए तब डाल दो।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Jai Shree Gaur Hari II
Katha Sutra: Bhagavat Katha Indore
Today’s most powerful Yuga-Dharma is Hari Naam and Hari Katha. While being engaged in it if some other rules are not adhered to fully, it is acceptable. Whether the Divine Name is taken in the reverse manner or one goes to the Katha momentarily, there is a Divine influence. One moment’s Satsang can alter our life completely. When a ghost heard the Bhagavata Katha, he instantly attained salvation. When a pregnant woman hears the Katha, it helps to cultivate Divinity in the unborn child. Like Prahladji Maharaj was imbued with Bhakti, Abhimanyu learnt the art of war in the womb. Whether in the womb or in childhood or in youth or in old age but if none of these have materialised then even at the time of death the Katha liberates like we see in the case of Ajamila. He uttered Narayana at the time of his death and attained liberation.
Goswami Tulsidasji equates Bhakti with salt because it can be added to the food at any time, either prior to cooking or while cooking or after or while laying the food or even after serving or before eating. Bhakti is also very flexible and Goswamiji says, ‘Lavann bina bahu vyanjan jaisey’.
When ever you can, take the refuge of Bhakti and be blessed!
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
