Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*भागवत कथा इंदौर*
जब मनुष्य संसार में जन्म लेता है, तो दो अकाउंट्स अपने साथ में लेकर आता है। एक पाप का और एक पुण्य का। अब जीवन में कुछ ऐसा घटित हुआ, मेहनत तो बहुत करी और आशा यह समझी कि इसे इतना फल मिलेगा। पर कर्म प्रारब्ध के अधीन नहीं है, फल प्रारब्ध के अधीन है। हानि ,लाभ जीवन ,मरण ,यश, अपयश, विधि हाथ। आपके जीवन में अगर कुछ अनुकूल घटित हुआ, तो आपके पुण्य वाले अकाउंट में से कुछ खर्चा हो गया और अगर आपके जीवन में कुछ प्रतिकूल घटित हुआ, तो आपके पाप वाले अकाउंट में से थोड़ा खर्चा हो गया। अगर हमें सुख का अनुभव होता है, तो असल में पुण्य वाले अकाउंट में से कुछ खर्च हो गया। अगर हमें दुख का अनुभव हुआ तो थोड़ा क्रेडिट क्लियर हो गया। तकनीकी तौर पर सुख नुकसान है और दुख लाभ है। क्योंकि जब दुख हुआ तो इसका मतलब यह था कि जो पाप के अकाउंट में थोड़ा क्रेडिट भरा पड़ा था, उसमें से कुछ कम हो गया। कोई पुरानी देनदारी होगी हमने खत्म कर दी। पूरे जीवन में इन दोनों में से कुछ ना कुछ घटित होता रहता है कभी हानि, कभी लाभ कभी यश, कभी अपयश, कभी अच्छा, कभी बुरा। इस परिस्थिति में शास्त्र यह कहता है कि पूरे जीवन में खर्चा ही करने आए हो या कुछ कमाने भी आए हो ।सुख का अनुभव होते ही पुण्य में से खर्च हुआ, दुख का अनुभव होते ही पाप में से खर्च हुआ। केवल दोनों अकाउंट से हमने खर्च किया। थोड़ा सा अवसर लगे तो इस पूरे जीवन में सुख-दुख दोनों से ऊपर उठकर हमें आनंद का भी प्राप्ति हो। सुख-दुख सदा कंडीशनल होता है। आनंद कभी कंडीशनल नहीं होता। कभी पर्सनल नहीं होता।
जीवन में तीन प्रकार की परिस्थितियों हैं तन बैठा रहता है, मन भागता है।
दूसरी स्थिति है तन भागता रहता है, और मन भगवान के चरणों में लगा रहता है टिका रहता है हमारे साथ उल्टा रहता तन बैठा रहता है मन भागता है कथा यहां सुन रहे हैं और मन कहता है मार्केट अप है या डाउन है। एक सोच से शुरू होता है आगे से आगे आगे से आगे कहां-कहां तक भागता है तीसरी स्थिति है जब तन भी भागता रहता है और मन में भागता रहता है और एक अंतिम स्थिति जिसे हम समाधि कहते हैं जब शरीर भी टिका रहता है और मन भी टिका रहता है।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Jai Shree Gaur Hari II
Katha Sutra:
Bhagavata Katha, Indore.
When a human being is born into this world, he arrives carrying two separate accounts with him:
one of sin and the of merit or Punya.
In life, we work hard and expect a certain outcome. Our actions are not governed by destiny but the result is.
Gain and loss, life and death, honor and dishonor, all rest in the hands of the Creator or Vidhi.
If something favorable happens in our life, we must understand that a part from our merit account has been spent.
If something unfavorable happens, then a part from the account of sin has been cleared.
When we experience pleasure then in fact, some Punya has been spent.
When we experience pain, some past debt has been cleared.
In reality, pleasure is a loss and pain is a gain.
Because, pain signifies that a part of the accumulated burden in the account of sin has been reduced, in other words some old liability has been settled.
Throughout our life, these two accounts are always active:
some loss or some gain;
honor or disgrace;
good or bad.
In such a situation, the scriptures ask a question:
Have we come into this life only to spend or also to earn?
Every experience of pleasure expends merit;
every experience of pain expends sin.
All we have done so far is to spend from both these accounts.
Even if a small opportunity arises, we should rise above pleasure and pain
and attain Ananda, true bliss.
Pleasure and pain are always conditional.
Ananda is never conditional.
It is never personal.
In life, there are three important states: either,
the body is still, but the mind wonders.
The body runs about, but the mind remains anchored at the Lotus Feet of the Lord.
Our situation is often just the opposite:
the body is seated, listening to the discourse,
while the mind is wondering; whether the market is up or down?
One thought gives rise to another, and another,
racing endlessly from place to place.
The third state is when both the body and the mind are restless.
And then there is the fourth state; Samadhi in which the body
and the mind both are still.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
