Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र* *मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
मन को मारना बहुत कठिन है। उसका कारण यह है की मन को रस लेने की आदत है ।मन कुछ नहीं समझता यह कुछ समझ ही नहीं सकता। मन तो बच्चा है। गीता में श्री कृष्ण अर्जुन को समझते हैं कि *चंचलम मन कृष्ण।* मन को केवल रस पसंद है इसलिए हमारे ऋषि मुनियों ने भक्ति रस की उत्पत्ति करी है। ज्ञान योग तो होता है ज्ञान रास नहीं होता ज्ञान कभी रास नहीं होता भक्ति योग भी है और भक्ति रस भी है भक्ति रस इस प्रकार भागवत लीला के रस के माध्यम से ,जैसे केवल आप योग की परंपरा में है तो कहते हैं, अन्न छोड़ो। ज्ञान की परंपरा में है अन्न कुछ है ही नहीं,। अन्न ब्रह्म और अगर हम भक्ति की परंपरा में है तो कहते हैं ।अन्न क्यों लेते हैं प्रसाद लो। *जब प्रसाद लिया जाता है तो वस्तु गौण हो जाती है, और जिसका प्रसाद है वह देवता प्रधान हो जाता है।* महाकाल का प्रसाद है तो मुख में रखते ही आपको वस्तु ध्यान में नहीं आएगी महाकाल ध्यान में आएंगे, *जगन्नाथ का भात जगत पर सारे हाथ* और अगर किसी ने गणपति का लड्डू आपको दिया मोदक आया तो मोदक लेते ही मोदक की स्मृति नहीं होगी, गणपति की स्मृति होगी, हनुमान जी को भोग लगा हुआ लेते हैं तो हनुमान जी की स्मृति होगी और कुलिया देखते ही हमें राधा रमण जी की स्मृति हो जाती है। तो *जिस रस का मन को आकर्षण था, उस रस में ईश्वर का संधान करके मन के ही माध्यम से आपको बोध कराने की प्रक्रिया भक्ति रस है।* वही तो साधन है मन को मारो या मन को उभारो। ज्ञान कहता है मन को मारो, यह बहुत कठिन है। मन को कोई मार नहीं पाया। *माया मरी न मन मरा मर मर गया शरीर आशा तृष्णा ना मरी कह गए दास कबीर* । मन को मारने के लिए उसके साथ युद्ध करना पड़ता है तब वह नियंत्रण में आएगा। बकरा डंडे और महात्मा की कथा से महाराज श्री बताते हैं कि वह डंडा क्या है? सत्संग से प्राप्त हुआ विवेक। *बिन सत्संग विवेक न होए*। मन की भक्ति पर जब विवेक का डंडा पड़ता है तब वह ठीक चलता है जिसके जीवन में विवेक है तो वह बार-बार मारकर उसको ठीक करता है। या तो मन को मारो और या मन को उभारो। ऐसी स्थिति हो कि हमारा दिल करे की कोई अन्य क्षेत्र खोला जाए कोई भंडारा किया जाए ऐसी हमारे मन की स्थिति हो जाए। धीरे-धीरे यही मन प्रभु से जुड़ने का साधन बन जाता है। फिर हम कहेंगे हमारा मन कर रहा है की कथा हो थोड़ा सा आनंद आ जाए तो मन आपको खींचना शुरू कर देगा यही दो साधन है। रस के माध्यम से मन को वास्तविक वर्धनशील रस का आस्वादन करना, तभी भक्ति रस की उत्पत्ति होती है और भक्ति में रस लेने वाले रसेश्वर भगवान श्री कृष्ण है मन को जो खींच ले अतः ऐसे मनमोहन जो मन को मोहित कर ले, जब ब्रज में प्रकट हुए तो चारों तरफ आनंद की लहर आ गई है।
श्री राधा रमण लाल की जय हो
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
Controlling the mind is very difficult because it always hankers for Rasa or pleasure. It is difficult to reason with the mind because it can’t understand. It is like a small child. Arjuna tells Shree Krishna, ‘Chanchalam hee manah Krishna’. Because the mind always hankers for Rasa, so our Rishis have given us the path of Bhakti Rasa. Gyan Yoga is there but it does not have Rasa. Bhakti is Yoga as well as Rasa. Shrimad Bhagavata grants us the Bhakti Leela Rasa and it guides us to observe fast and indulge in spiritual austerities. In Gyan, since everything is Brahman, there is no distinction of food or Anna. In Bhakti, we say let us take Prasadam. When we partake the Prasadam then the Anna or food element becomes secondary and the Deity whose Prasad it is, becomes important. When it is the Prasadam from Mahakaal, the moment we put it in our mouth, we think about Mahakaal overlooking what it is made of! When we get Besan Laddu, we think of Ganapati, when we get Peda we think of Shree Hanuman, ‘Jagannath ka bhaat jaga pasaarey haath’ and the moment we get the ‘Kuliya’ Prasad, we get transported to Shree Radha-Ramana temple.
So, the Bhakti very deftly directs our mind to the Divine through the Rasa what it desires. There are only two things, either control the mind or help in its evolution. Though, controlling the mind is very difficult. “Maya mari na mann mara, mur mur gaya shareera, asha trishna na mari, kaha gaye das Kabir.” In order to control the mind we need to struggle. Like, the shepherd uses a stick to control the herd, in the same way Maharajshri says that the Vivek which we attain from the Bhagavat Katha is the stick which controls the mind. ‘Binu satsang bibek na hoyi’. When we go on the path of Bhakti then Vivek controls the mind. Either control the mind or direct it to evolve in devotion. When this happens then the mind moves towards acts of charity like distribution of food or engaging in different charitable acts. This directs the mind towards God, to go for the Katha or seek divine company.
Gradually, through practice our mind yearns for the Bhakti Rasa leading to the ultimate source of Rasa, ‘Rasovai Saha’, Raseshwar Shree Krishna. When He pulls our mind towards Himself, we get blessed with the opportunity of living in Shreedham Vrindavana where Ananda abides all around.
II Shree Radha Raman Lal ki Jai II
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
