Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*महामंत्र गौडीय परिवेश की उपलब्धि*
*श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
इस संपूर्ण गौडीय परिवेश की उपलब्धि क्या है? उपलब्धि केवल *हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे* दोहराने मात्रा में नहीं है बताने मात्रा में नहीं है कहने मात्र में नहीं है बल्कि *प्रतिपदा पूर्णम मृतास्वादनम*
*स्नपनमपर्म* हरे कृष्ण कहते ही सवेरे 3:16 बजे से लेकर 5 बजे जो *पूर्व मंगला की महत्तम संपूर्ण निवृत्तिय निकुंज* प्रवेश की लीला है वह हमारे अंतःकरण में प्रकट हो जाए। हरे कृष्ण कहते ही 5:00 बजे सखियों ने इशारा किया श्री रूप मंजरी बीरी लेकर आई और प्रिया जी तुरंत अपने अचके बचकर के परकिया भाव सेअपने ससुराल जटीला कुटीला पहुंची और श्री श्याम सुंदर श्रृंगार करके तैयार और यशोदा मैया से मिली और गौचारण को तैयार हुए। कृष्ण कृष्ण कहते ही गोचरण में वंशीचंदन की मध्यान की लीला हरे हरे। इस प्रकार अष्ट पदों के अष्ट आयान के संपूर्ण परिवेश की यह जो भाव सन्निधि है यह तो सिर्फ बिंदु मात्र है पर बिंदु से सिंधु के स्वभाव का पता चल जाता है। वह उसकी दिव्यता है। वह उपनिषद में नहीं था, वह ब्रह्म व्वैवर्त पुराण में हरे कृष्ण पहले है या हरे राम पहले है वह सब था यह विवाद बहुत देर से चल रहा था। श्री रमण रेती वाले महाराज जी बहुत सुंदर बात कहते हैं वहां हरे राम कीर्तन पहले होता है। महाराज श्री कहते हैं कि *हरे राम पहले कहो तो मंत्र कीर्तन है और हरे कृष्ण पहले कहो तो नाम कीर्तन है*। अब इसमें कोई विवाद नहीं है, बल्कि संवाद है। महाराज श्री कहते हैं कि कलयुग मंत्र कीर्तन के लिए नहीं है बल्कि नाम कीर्तन के लिए है। अब कोई विवाद नहीं है जिसको मंत्र कीर्तन करना हो, तो हरे राम पहले कह दो अगर नाम संकीर्तन करना हो तो हरे कृष्ण पहले कह दो। मंत्र की तो उपासना होती है जितने भी मंत्र वेदों पुराणों और शास्त्रों में है वह सब उपासना के लिए है। महाराज श्री बताते हैं कि बलराम बाबा जी के जहां मंत्र कीर्तन भी होता है, और नाम कीर्तन भी होता है। इसमें कोई भी मतभेद नहीं है। कोई यहां से देख रहा है तो कोई वहां से देख रहा है मंत्र तो वेदों और उपनिषदों में बहुत पहले से है इसी प्रकार महामंत्र तो बहुत पहले से ही है लेकिन उसके आस्वादन की जो विद्या महाप्रभु जी से हमें प्राप्त हुई है *आनंदम बुद्धि वर्धनम प्रतिपदा पूर्णम* वह हम सब लोगों की अमूल्य निधि है। नाम में जितना रस आता है ,माला की संख्या उतनी सीमित हो जाती है। एक महामंत्र पूरा करना ही कठिन हो जाए 16 और 64 माला की तो बात दूर की है। यह तो अपने-अपने अनुभव की बात है, जैसे कोई चीज मुंह में रखो तो तुरंत गल जाती है और कोई पुरानी मिश्री हो तो 6 घंटे तक मुंह में रहती है। जब बीड़ा का निवृत्ति निकुंज में परिवेश हो जाता है तो वह बीरी हो जाता है जैसे शिव जब रास में प्रवेश करते हैं तो गोपेश्वर हो जाते हैं। ऐसे ही बीड़ा का सखी स्वरूप है बीरी। ऐसे ही कोई पान का बीड़ा है, वह मुंह में रखते ही गल जाता है, और कोई कोई है जो 6 घंटे तक चलता रहता है ।नाम में जितनी रस की प्राप्ति होती जाती है संख्या इतनी सीमित हो जाती है, फिर एक भी पूरा करना मुश्किल हो जाता है। अगर स्वाद आ गया है तो कृ से र तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल है। स्वयं कृ शब्द ही एक बहुत शब्द वेदांत है। उपनिषदों का सार है स्वतंत्र शब्द ब्रह्म है। र तक तो बहुत आगे की बात है यह उसकी स्थिति है *नाम संख्या से शुरू होता है और सांख्य तक पहुंच जाता है।* यह अपने-अपने अनुभव की बात है जो महाप्रभु जी की लीला का सर्वोत्तम स्वरूप है।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayate II
II Nitai Gaura Hari Bol II
Katha –Sutra:
The Attainment of the Gaudiya Milieu
What, is the attainment of the complete Gaudiya milieu?
Attainment is not merely the repetition of
Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare,
Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare;
nor is confined to uttering the Nama, explaining it or counting it.
True attainment is; ‘Pratipadam poornamamrita-svadanam’; the total, living experience of nectar at every step.
It is a holistic tasting, a sacred immersion, and a continual bathing in divine sweetness.
From the moment one utters Hare Krishna,
beginning in the deep stillness of 3:16 AM upto 5 AM, the soul enters the Purva-Mangala-leela,
the most auspicious threshold of the day.
Here, renunciation is complete.
The nikunja does not appear outside, it is revealed within.
The instant Hare Krishna is uttered,
the divine sequence awakens.
At five o’clock, the sakhis signal and Shree Rupa Manjari arrives with the Beeda, the sacred betel preparation.
Priyaju, quietly enters the mood of the Parakeeya-bhava and walks
towards the home of her in-laws; ‘Jattila and Kuttila’.
Meanwhile, Shree Shyamasundara, adorned and ready,
meets Mata Yashoda and departs for the Gochaarana-leela.
With Krishna, Krishna,
the Madhyanha-leela unfolds in the pastures—
Vanshi, Chandana, and the fullness of midday rasa.
With Hare, Hare, the circle completes.
Thus unfolds the entire milieu of the intimacy across the eight divisions of the
Ashta-kaaleeya-Leela.
This point is vital.
From a single drop, one can sense the vastness of the ocean.
Such is the divinity of the Nama.
Does Hare Krishna come first or Hare Rama?
This debate is also there in the Brahma-Vaivarta Purana.
Revered Maharajshri of Raman Reti clarifies that
if one chants Hare Rama first, it is Mantra-kirtan.
If one chants Hare Krishna first, it is the Nama-sankirtan.
There is no confusion, just a healthy discussion for a better understanding.
Maharajshri further explains that Kali-yuga is not the age of Mantra-kirtan;
it is the age of Nama-sankirtan.
Therefore;
those inclined towards Mantra-kirtan may begin with Hare Rama.
Those drawn to Nama-sankirtan may begin with Hare Krishna
Mantra which is the object of upasana or worship.
All mantras found in the Vedas, Puranas, and Shastras are for worship.
At the holy place of Balarama Baba,
both Mantra-kirtana and Nama-sankirtan are practiced
without any distinction.
Mantras have existed since the Vedas and Upanishads.
Similarly, the Mahamantra is eternal.
But the science of tasting the Nama Rasamrit,
the art of relishing its rasa,
has been bestowed upon us by Mahaprabhuji:
‘Anandambudhi-vardhanam
Pratipadam poornam’.
This is the priceless inheritance.
As the rasa of the Nama increases,
the obsession with numbers diminishes.
Completing even a single round becomes difficult.
Sixteen rounds or sixty-four rounds feel almost impossible.
This is not theory, it is an experience.
Place sugar in the mouth and it melts instantly.
But a crystal of Mishri
can linger on the tongue for long.
When Beeda or betel leaf enters the ‘Nivritti-nikunja’
it becomes biri
just as Lord Shiva, upon entering the Raasa,
becomes Gopeshwara.
Thus, biri is the sakhi-form of the Beeda.
Some betel leaves melt the moment they touch the tongue;
others endure for hours.
Similarly, as meditation on the Divine Name deepens,
numbers retreat.
Even completing one Mala feels arduous.
If nectar is tasted,
the journey from “Kr” to “ra” becomes unending.
The syllable “Kr” itself is infinite.
Within it lies the Vedanta of the Divine sound, the essence of the Upanishads,
the independent, self-subsisting Shabda-Brahma.
Reaching ‘ra’
is like approaching a distant horizon.
Chanting begins with numbers and culminates in Sankhya, i.e. knowing and
absorption beyond counting.
This is the truth.
This is the highest expression of Mahaprabhu’s Leela.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada
Shremann ManMadhva Gaudeshwar
Vaishnavcharya
Dr. Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
