Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*श्री शुक रामायण जालंधर*
*पूज्य गुरुदेव मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
रामचरितमानस में तीन चीज मिलेगी राम deathless हैं, doubtless है, और dotless हैं। आज समाज में यह तीनों चीज मिलना कठिन है। हमने अपनीprogress में अपने आप को दुर्लभ बनाने का प्रयास किया है। पर श्री राम की यात्रा में उन्होंने अपने आप को सुलभ बनाने का प्रयास किया है। जल की यात्रा समुद्र तक तब होती है, जब वह तरल और सरल होता है अगर वह विगलित नहीं होगा तो हिमालय के तुंग शिखर से प्रवाहित होता हुआ विराट यह बिंदु सिंधु तक पहुंच नहीं पाएगा। इसलिए महाप्रभुजी कहते हैं *तृणादपी सुनीचेन तरोरपि सहिष्णु नाम अमानी न मान देन कीर्तनीय सदा हरी*।
वैष्णवों के लिए चार लक्षण है।जो अपने आप को तृण के समान माने, वृक्ष के समान सहिष्णु हो सके, अमानी का बोध रखकर दूसरे को मान देने का प्रयास करें, और अंत में कुछ और हो चाहे ना हो सदा मुख से गोविंद का नाम निकले।
भगवान की लीला सुखात्मक या दुखात्मक नहीं होती। हम सबके जीवन की घटना के दो ही परिणाम होते हैं या तो सुखात्मक होता है या दुखात्मक होता है पर हम भगवान की लीलाओं की अनुकूलताएं और प्रतिकूलताएं दोनों सुनते हैं। दोनों को सुनने से हमें सुख या दुख अनुभव नहीं होता। क्योंकि भगवान की लीला सुख और दुख के अनुबंध में नहीं चलती, वह तो आनंद में चलती है। राज्य भी हो तो भगवान बताते हैं, कि कैसा हो और त्याग भी हो तो भगवान बताते हैं, कि कैसा हो। अंत में दो ही चीज आपके हाथ में लग सकती है। भोग में रहोगे तो अंत में विराम होगा और योग में रहोगे तो अंत में सियाराम होगा। विराम समाप्ति है, और सियाराम परम मुक्ति है। समाप्ति कभी शोभनीय नहीं लगती और परम मुक्ति अत्यंत आनंद देती है। जैसे गंगा का जल समुद्र में संगमाहित होता है,यह उसकी समाप्ति नहीं है, उसकी परम मुक्ति है। किसी दिव्य, तेज ,योग और दिव्य मार्गो से प्रभु आचारित करके प्रभु उपदेश करते हैं। कहने की प्रेरणा लेनी हो तो बंसी वाले ठाकुर से ऊपर कोई नहीं है और करने की प्रेरणा लेनी हो श्रीराम से बढ़कर कोई नहीं। *वह लीला पुरुषोत्तम है तो यह मर्यादा पुरुषोत्तम है*। वैष्णवों के जीवन में इन दोनों की महत्वता है।
इसलिए महाप्रभु जी ने महामंत्र दिया है जिसमें यह दोनों समाये हैं। कहना हो तो श्री कृष्ण और करना हो तो श्री राम।
*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे*
ठाकुर जी कहने में अद्वितीय है, और राम जी करने में अद्वितीय है।
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
Shree Shuka Ramayana, Jalandhar
We see these three things in the Ramcharitmanas that Shree Rama is ‘deathless, doubtless and dotless’. It is very difficult to find these things in today’s times. In this rat-race of progress, we have made ourselves difficult and complicated. On the contrary, Lord Rama kept on making himself simple and more accessible. The journey of a drop of water is upto the ocean. Unless the snow on the Himalayan peaks doesn’t melt and flow, it cannot merge with the ocean. Mahaprabhuji declares, ‘Trunaadapi sunichena taror api sahishnuna I Amanino maan dena keertaneeya sada Hari’ II
These are the four characteristics of the Vaishnava. One who considers himself to be smaller than the blade of grass, who is tolerant like a tree, remains humble and is respectful towards others and most importantly, continuously chanting the divine name of Shree Hari.
The Divine Leela is neither happy nor sad. We all oscillate between the two shores of favorable and non favorable circumstances but in the case of the Divine Leelas, this duality does not exist. Katha is beyond pleasure or pain because it flows as a stream of Ananda or pure bliss. Whether, He is to sit on the throne or go to the forest, the Lord leads by example. If we are immeresed in sense pleasure, it will ultimately lead to cessation and if we climb up the peak of Yoga, we will reach Shree Siyaram. Viraam is the end while Shree Siyaram is Mukti or liberation. The end is not always pleasant but liberation is blissful. When the Ganga merges in the sea, it is not the end, instead it is ultimate liberation. The Lord shows us the path of leading a meaningful life. Shree Krishna teaches us whereas Lord Rama lives it. Therefore, Shree Krishna is ‘Leela Purushottam’ and Shree Rama is ‘Maryada Purushottam’.
Both have equal importance in the life of a Vaishnava. That is why Shree Mahaprabhuji has given us the Mahamantra which represents both.
‘Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare I Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare II’
Lord Krishna is a unique teacher whereas Lord Rama is a unique performer.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
