Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाधवगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*वंदे कृष्ण जगतगुरु*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि कृष्ण ही जगतगुरु हैं। गुरु तो कृष्ण ही हैं, किसी प्रत्यक्ष रूप में गुरु का रहना कृष्ण की ही कृपा मूर्ति है। जैसे सूर्य अपने ही स्थान पर रहता है, और अपनी किरणों के द्वारा वस्तुओं का स्पर्श करता है। सूर्य ना हो तो किरणें नहीं होंगी।और किरणें न हो तो सूर्य का पता नहीं चलता। कभी-कभी जब मेघ मंडली आ जाती है, तो सूर्य की उपस्थिति भी उसे अनुपस्थित रहने पर मजबूर कर देती है। घनघोर घटाएं छा जाए तो कभी-कभी दिन में भी अंधेरा छा जाता है, पर सूर्य रहता है। रात में सूर्य अस्तांचल चले जाते हैं, पर दिन में सूर्य रहता है। घटाएं ढक लेती हैं।हमारे जीवन में भी कभी-कभी बड़ी घटाएं आ जाती हैं,जब हम किसी प्रत्यक्ष कृष्ण कृपा मूर्ति के चरणों के शरणागत नहीं होते। घटाओं पर आया हुआ सूर्य ना पृथ्वी पर प्रकाश दे सकता है, ना विकास दे सकता है, पर घटाओं से मुक्त सूर्य पृथ्वी को चमंकृत कर सकता है, और पुंडरीक को विकसित कर सकता है, कमल को खिला सकता है। यही उसका स्वरूप है। श्री कृष्ण सूर्य है सांख्य में भगवान कपिल कह रहे हैं, भगवान श्री कृष्ण सूर्य हैं,और वही गायत्री का स्वरूप है। भगवान श्री कृष्णा सूर्य है और यह सब संप्रदाय, महतजन, संतजन, परंपराएं, इन माध्यमों से ही भगवान श्री कृष्ण किरणों की तरह जीव का स्पर्श करते हैं। उसको प्रकाशित करते हैं, उसको परिपक्व करते हैं, और उसको सिद्ध भी करते हैं।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
VANDDEY KRISHNAM JAGADGURUM
Gurudeva Maharaj says that Shree Krishna is the Jagadguru. Guru is the embodiment of Shree Krishna in the physical form. The Sun is stationary and embraces the world with the rays. There will be no rays without the Sun and without the rays we cannot comprehend the Sun. Whenever the sky gets clouded, even though the Sun being there cannot be seen. When the Sun sets, it is dark but the existence of the Sun is beyond doubt. When it is night here, there is day on the other side of the hemisphere.
When we are not surrendered at the Lotus Feet of our Sadguru, in other words Shree Krishna himself, then we are surrounded by the darkness of difficulties. When the Sun is hidden behind the clouds we don’t experience the Sunlight but when the clouds get dissipated the rays of the Sun illumines the earth and the Lotuses blossom.
In the Sankhya Yoga, Bhagwan Kapil says that Shree Krishna is the Sun and represents Gayatri. He alone illumines the universe and all the religions, sects, faiths emanate from Him. His grace touches the creation in equal measure.
He illumines, nourishes and makes us flourish!
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
