Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*श्रीमद् भागवत कथा इंदौर*
हमारे जीवन में भगवान की कृपा का प्रमाण क्या है? अगर इस बात का विचार करना हो कि हमारे ऊपर यह कृपा है या नहीं, एक वैष्णव जीवन में कुछ भी करता है ,तो वह इसमें भगवान की कृपा ही मानता है। परंतु विशेष रूप से तुलसी जी मानस में लिखते हैं *बिन हरि कृपा मिले नहीं संता* इस बात में कोई संदेह नहीं है ,यह भगवान की कृपा का प्रसाद ही है। निश्चित रूप से ठाकुर जी ने हम पर कृपा ही की है, जो हम कथा में बैठकर इसको श्रवण कर रहे हैं। जितनी भी घटनाएं हमारे जीवन में घटित हो रही हैं,भगवान की कृपा के साथ-साथ वह चीज भाग्य से भी हो सकती हैं, पुरुषार्थ से भी हो सकती है, मेहनत से भी हो सकती है, प्रज्ञा से भी हो सकती है।भाग्य ,पुरुषार्थ और प्रज्ञा यह सब जीवन में मिलकर भी करें तो हमें कथा नहीं दे सकते, यह कथा तो केवल कृष्ण कृपा से ही हो सकती है।
जीवन में परमात्मा के प्रति सदा कृतज्ञ रहिए, यही भक्ति है, हर क्षण अनुकूल और प्रतिकूल कैसे भी स्थिति हो एक ही बात हमें कहनी चाहिए *भगवान आपका बहुत बहुत धन्यवाद है*। अगर यह कृतज्ञता हमारे जीवन में है, यह भक्ति की सर्वोत्तम स्थिति है। क्योंकि जब सब कुछ अनुकूल होता है, तब तो हम कृतज्ञ हो जाते हैं, उसमें भी कृतज्ञ होना कठिन है उसमें भी यही भाव आता है, कि मेहनत तो मैंने की है, खून पसीना मैंने बहाया, दिन रात नींद मैंने उड़ाई है ।सफलता में भी परमात्मा के प्रति कृतज्ञता रहना बहुत बड़ी बात है। पर यह सब हम तब ही कर सकते हैं कि जब हम जीवित हैं। गई हुई श्वास लौट कर आ रही है, उसके लिए भी हमें परमात्मा का कृतज्ञ होना चाहिए। अगर सांस ही लौटकर नहीं आएगी तो यह सारा ज्ञान, सारी मेहनत, किसी काम की नहीं है। बाहर गई विश्वास भीतर न लौटे, तो बस सब कुछ गया। इसलिए जिसके अंत: करण में भगवान के प्रति कृतज्ञ का भाव है, वह जीवन में सुख और दुख इन दोनों को पचा सकता है। हर्ष और शोक इन दोनों को ही पचा सकता है। स्थिति रोज बदल सकती है, हमारा उसे स्थिति के प्रति जो भाव है, अंतर उसी के प्रति खड़ा होता है ।स्थाई और अस्थाई इन दोनों में समान अक्षर है, इन सब का स्वरूप एक सा ही है। यह सब लिखे एक ही तरीके से जाते हैं, पर करने में सारी जिंदगी निकल जाती है। पर एक चीज का ध्यान रखना चाहिए कि जीवन में कभी आनंद की कभी नहीं होनी चाहिए। चाहे परिस्थिति रोज बदलती रहती हो। उस आनंद को कायम रखने का साधन अध्यात्म है। जिस प्रकार पार्किंग में खड़ी गाड़ियां चाहे वह एक करोड़ की हो, चाहे 10 लाख की हो ,चाहे 20 लाख की हो चाहे 50 लाख की हो सब की कंपनियां अलग-अलग है ,सबका इंजन अलग-अलग है, लेकिन इन सभी गाड़ियों में डालने वाला फ्यूल एक ही है ।डीजल वही ₹100 लीटर वाला ही है। उसमें ही समत्व है। इस प्रकार अध्यात्म ही हमारे जीवन में समत्व का बोध लेकर आता है। और जब जीवन में समत्व का बोध होता है तभी उसको वास्तविक आनंद की प्राप्ति होती है। यही जीवन का परम पुरुषार्थ है इतना सा ही हमें पूरे जीवन में कमाना है।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Jai Shree Gaur Hari II
Katha Sutra:
Shrimad Bhagavata Katha, Indore.
What is the evidence of divine grace in our lives? If we reflect on whether we are blessed with divine grace or not, as a Vaishnava understands it then, whatever happens in life is God’s grace. Goswami Tulsidasji Maharaj writes in the Ramcharitmanas:
“Binu Hari Kripa milahi nahi santa II
Without the grace of Hari, we will never get the company of saints.”
There is no doubt about this fact because we are present here and listening to this sacred discourse or Katha, is in itself a benediction of divine mercy. Certainly, the Lord has showered His Divine grace upon us; otherwise, how could we be seated here and receive the Prasad of this Katha?
All the events that unfold in our lives may arise out of destiny, our personal efforts or purushartha, out of hard work, or out of intellectual discrimination or Pragya. Yet, if our destiny, effort, and intelligence combine together, they cannot cumulatively grant us this Katha. This Prasad of Katha comes only through the grace of Shree Krishna.
Therefore, we need to remain forever grateful to the Supreme Lord; this is devotion or Bhakti. Every moment, whether the circumstances are favorable or adverse, we should be able to say this from the depths of our heart:
“O Lord, I thank You deeply and sincerely for everything.”
If such gratitude abides in one’s heart, it represents the highest state of Bhakti. When everything is favorable, a sense of gratitude is natural; but when the situation is difficult, the ego whispers: “I worked so hard; I shed sweat and blood; I sacrificed my sleep for this?” To remain grateful to God while the going is good, is a rarity.
But this is possible as long as we are alive. Even the simple fact that the breath when exhaled, returns as an inhalation is also worthy of gratitude. If the breath departs and does not return, then all knowledge, all effort, and all accomplishment is meaningless. When the exhaled breath does not return, everything is lost.
Hence, the one who is filled with gratitude towards God will accept both joy and sorrow or elation and grief equally. Circumstances may change but our inner disposition towards these circumstances determines our state of mind.
The words whether permanent or impermanent have the same spelling; they appear similar when written, yet this understanding can take an entire lifetime. The most important thing to remember is that our inner bliss is always the same. Even though the situations keep changing, Anand must be preserved.
This can only be sustained through spiritual practice.
Just as cars parked together whether worth ten lakh, twenty lakh, fifty lakh, or one crore; are of different makes and have different engines, but they all run either on fuel or battery. This is where the similarity lies.
In the same way, spirituality brings the awareness of equanimity into our lives. And when equanimity is realized, we attain pure bliss. This is the sole purpose of this human birth.
This is what we need to assimilate in this life!
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
