Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*श्री गौरांग तत्व भागवत कथा कोलकता*
भागवत जी गुरु की तरह विवेक भी देने वाली है और गोविंद की तरह आनंद भी देने वाली है। आज संपूर्ण विश्व में जो भागवत जी की कथा हो रही है चाहे वृंदावन की महिमा से ली हुई भागवत जी की गई दिव्य कथा ज्ञान विज्ञान से युक्त साहित्य दर्शन से युक्त इसका प्रकाश सबसे पहले विश्व भर में श्री चैतन्य महाप्रभु की कृपा से ही हुआ है सबसे पहले चैतन्य महाप्रभु जी ने ही इस विश्व को भागवत जी की दिव्य महिमा का प्रकाश किया है। श्रीमद् भागवत जी श्री गौर सुंदर जी की कृपा से उत्प्रोत श्रीमद् भागवत जी की कथा जो कलिमल हारिणी है, भगवान की अनन्य भक्त देने वाली है। जिस प्रकार पका पकाया भोजन करने में सुविधा है, लेकिन अगर पकाकर खाना हो तो उसमें बड़ा झंझट है। उसी प्रकार श्रवण करना सौभाग्य है लेकिन श्रवण कराने की व्यवस्था करना परम सौभाग्य है। विजय ठाकुर जी की परम महती कृपा है। जब हमारे ऊपर गुरु कृपा होती है तो कथा श्रवण करने की रुचि जागृत होती है। जब हमारे ऊपर ठाकुर जी की कृपा होती है, तो कथा आयोजन करने का सौभाग्य मिलता है। और निश्चित बात है, जब हमारे ऊपर राधा रानी की कृपा होती है, तो कथा जीवन में आचरण बनकर घटित होती है। साधारण बात है कथा श्रवण करना, उससे विशेष है कथा आयोजन करना, और सबसे विशेष है, कथा का आचरण करना। सबसे श्रेष्ठ कर्म क्या है जो भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों को अलंकृत कर दें। कोई कर्म ऐसा है जिससे केवल हमारा पास्ट ठीक होता है। उसे पास्ट को ठीक करने में हमने बहुत ज्यादा प्रेजेंट को यूज कर लिया। वर्तमान को इन्वेस्ट कर लिया। 5 मिनट की गलती, अगर आप 5 महीने भी किसी को सॉरी बोल लो, तो भी वह 5 बरस के बाद भी याद आ ही जाती है। यह स्वाभाविक प्रवृति है। कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल वर्तमान का आनंद लेते हैं। भूत और भविष्य की कोई चिंता नहीं है। तो एक कर्म यह है जिसमें हम केवल वर्तमान को सजाते हैं। ना कोई भूत की चिंता ना कोई भविष्य की चिंता। तीसरी स्थिति यह है कि उसमें हम केवल भविष्य की चिंता में है। हमारे जीवन में जो हमारा गोल है, इतना ज्यादा हम उसके प्रति डेडीकेटेड हो जाते हैं कि हम ना तो भूत के बारे में सोचते हैं ना वर्तमान के बारे में सोचते हैं। जैसे आज अगर हमारे पास धन है और हमारी कोई इच्छा है तो शास्त्र यह आजा करते हैं कि उसे अभी की अभी पूरी कर लो। अगर हमारे पास एक चीज यह है कि धन है ही नहीं और केवल इच्छा ही इच्छा है तो वह वासना में परिवर्तित हो जाती है। कुछ लोग हैं जो केवल पेस्ट में फंसे हुए हैं और कुछ लोग हैं जो केवल भविष्य की चिंता में फंसे हुए हैं परंतु कुछ लोग केवल वर्तमान में जी रहे हैं।और इन तीनों में श्रेष्ठ वही है जो वर्तमान में जीता है। श्री कृष्ण गीता में भी कहते हैं की सबसे श्रेष्ठ मनुष्य कौन है जो कि ना तो भूत की चिंता करें, और ना भविष्य की। वह केवल वर्तमान में जिए वही सबसे श्रेष्ठ मनुष्य है।
कथा क्या है, यह जो 3 घंटे हम कथा में बैठे हैं हमारे मन और बुद्धि की चौकीदारी डंडा लेकर श्रीमद् भागवत जी कर रही है। इसीलिए व्यास को चौकी पर बिठाया जाता है। यह तीन घंटा वह चौकी पर बैठकर डंडा लेकर आपके मन की चौकीदारी कर रहे हैं। कि यह 3 घंटे आपके मन मेंकोई भी असध विचार आपके मन में ना आए और अगर आए तो राधा रमण जी के चरणों का स्मरण हो जाए। जैसे कोई भी चीज है वह केवल आचरण के बाद असर करती है। पर कथा में हम केवल श्रवण कर रहे हैं सुनना बहुत बड़ी साधना है भक्ति में पहली भक्त श्रवण है।
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
Shree Gauranga Tattva Shrimad Bhagavata Katha, Kolkata
Shrimad Bhagavata is the Guru bestowing discrimination, spiritual wisdom, and like Govinda it bestows bliss and divine joy.
Across the entire world today, wherever the narration of Shrimad Bhagavata Katha is taking place whether through the glories of Vrindavana or through exalted divine narrations enriched with knowledge or Gyana, realization or Vigyana, literature or philosophy, the first expression or spark of this divine light was spread only by the mercy of Shree Chaitanya Mahaprabhuji. It was He alone who first revealed the transcendental glory of Shrimad Bhagavata.
This Katha has manifested through the grace of Shree Gaurasundara. The Bhagavata Katha is the remover of the impurities of Kali-yuga and imparts Bhakti or devotion.
Eating freshly cooked food is easy and enjoyable, but to first cook and then eating is very laborious and involves great effort and time. Similarly, listening or Katha Shravan is a blessing, but organizing and facilitating the Katha is a greater fortune or blessing. This is the magnanimity of Thakurji’s unconditional grace.
With Guru’s grace, the desire for hearing the Katha awakens within us.
When we are blessed with the grace of the Shree Thakurji, we attain the good fortune to organize and host the Katha.
And it is an absolute truth that when the grace of Radha Rani descends upon us, the Katha is embodied in our life.
Listening the Katha is good.
Organizing the Katha is greater,
but the greatest of all is living the Katha.
Now the question arises: What is the action that beautifies the past, the present, and the future all at once?
There are some actions that relate to our past. Trying to correct the past, we often end up consuming or investing excessively out of our present. A small mistake might linger in the memory for a very long time inspite of repeated apologies. This is a general tendency of the human mind.
There are others who live only for the present—without bothering about the past or worrying about the future. Their actions relate only for the present moment.
Then there is a third condition where people are only anxious about the future. They become so intensely involved to achieve their goal that they neither reflect on the past nor enjoy the present. Our
Scriptures say that if one possesses wealth and has a desire then go ahead and enjoy. But if one lacks the resources and goes on desiring, then the desire multiplies as Vasana.
Some people are trapped in the past.
Some only worry about the future.
And some live and enjoy the present.
Among these three, the best is the one who lives in the present moment.
In the Bhagavad Gita, Shree Krishna declares that the greatest is one who neither laments over the past nor worries about the future, but lives fully in the present. Such a person is considered to be the best.
Now, what is Katha?
We sit in Katha for at least three to four hours and Shrimad Bhagavata guards our mind and intellect like an alert watchman. That is why the Katha Vyasa is seated on the Chauki or a pedestal. For these three/four hours, he sits there as the guardian of our conscience, ensuring that no negative thought enters the mind. Even if such a thought does arise, it is immediately redirected toward the remembrance of the lotus feet of Shree Radha-Ramana.
In ordinary life, any action has an effect only when it is practiced and lived. But in the Katha, we are primarily engaged in listening. This in itself is a great spiritual discipline. The very first form of bhakti is Shravana or hearing.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
