Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*गौरांग तत्व श्रीमद् भागवत कथा*
समान्यता श्रवण के बाद हम सबके भीतर बोलने की इच्छा होती है। कुछ भी अच्छा सुनकर आओ तो बोलने की इच्छा होती है। पर श्रवण की उपलब्धि है जब वह हमारे जीवन में मौन घटित कर देती है। इसलिए साधु संत और शास्त्रों ने मौन की बहुत बड़ी महिमा कही है हमारे शरीर में सबसे बड़ी ऊर्जा बोलने से लगती है। धन्वंतरी भगवान कहते हैं शरीर से वीर्य शोणित होने से जितनी ऊर्जा श्रमित होती है उसे अनंत गुना ऊर्जा अनर्गल बोलने से होती है। इसलिए हजारों हाथों से बचे रहते हैं वह जो सुनते हैं ज्यादा और कम बोलते हैं। गीता में भगवान ने मुख्यता तीन बार मौन की चर्चा की है। मौन हमें अपने से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। मौन हमारे अवेयरनेस को और ज्यादा एक्सपेंड करता है। मौन हमें एक बहुत भारी प्रतिभा देता है, कि हम बोलने से पहले सोच सकें। मुख्यता आदमी बोलने के बाद सोचता है ,पर विशेष व्यक्ति सोचने के बाद बोलता है। बोलने के बाद सोचना असावधानी है। सोचने के बाद बोलना बहुत बड़ी सावधानी है। मौन भी तीन प्रकार का होता है। एक होता है तामसिक मौन, जैसे प्रकृति में सब कुछ तीन प्रकार का है, ऐसे ही एक है तामसिक मौन। जैसे घर में लड़ाई विवाद हुआ हमने अपने आप को दबाने की कोशिश करी तो हम चुप हो गए। या हमें चुप कर दिया गया। हम तो मौन हो गए ,यह स्थिति जन्य मौन है, कई बार क्रोध में बोलने से क्रोध बढ़ ही जाता है। कोई क्रोध करें तो अगर हम प्रयास करके कम से कम बोलें तो सामने वाला थोड़ी देर में ठीक हो जाता है या आपको क्रोध है तो आप मौन करें तो भी बच सकते हैं और यही सबसे कठिन है। जब भी बाद में एक जना चुप हो जाता है,तो ही विवाद समाप्त हो पाता है ।मौन ही विवाद को समाप्त कर पाता है। यह तामसिक मौन इसलिए है क्योंकि आपका चुप होना दूसरा आपकी कमजोरी मान सकता है। इसलिए इतना विवेक होना चाहिए। चुप होने वाला व्यक्ति भी प्रतीक्षा करता है, कि जब मुझे बोलने का अवसर मिला तो फिर देखेंगे। कोई बोल रहा हो तो गुस्सा उसको चुप कराने के लिए ही आता है। एक होता है राजसिक मौन। मौन का कारण कोई भी हो परंतु राजसिक मौन कौन सा है। चाहे वह व्रत के लिए हो ,चाहे वह नियम के लिए हो, चाहे वह क्रोध से बचने के लिए हो। राजसिक मौन वह है, जिस मौन में प्रतिष्ठा की कामना है। चुप रहना भी बड़ी प्रतिष्ठा मांगता है। एक मौन होता है सतोगुणी मौन, जिसमें साधक बिल्कुल शांत रहता है और यह ऐसा मौन है जिसमें मन भी बिल्कुल शांत रहता है। *ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर।* कोई प्रशंसा कर दे तो भी मौन, कोई निंदा कर दे तो भी मौन। जो हमारे भीतर गुण है प्रशंसा उसकी हो रही है। सबसे अलग चौथा है गुणातीत मौन। तामसिक मौन है जो विपरीत परिस्थिति में चुप रहे, राजसिक मौन है, कि स्थिति चाहे कैसी भी हो, चाहे साधना हो उसमें प्रतिष्ठा की मांग हो
सात्विक मनमोहन है जिसमें सदा शांत बना रहे ना प्रशंसा ना निंदा, ना अनुकूलता ना प्रतिकूलता, न सुख न दुख, दोनों चीज में फर्क ना पड़े। उसका स्वभाव ही वही है ।और चौथा है गुणातीत मौन ,जो मौन भी रहे और मुस्कुराता भी रहे। ऐसा मन हमारे राधा रमण जी के पास है कोई कहता है कि यह बोलते क्यों नहीं है और महाराज श्री कहते हैं कि *चुप रहकर ही इतने मार डाले हैं तो बोल पड़े तो क्या होगा*।
श्री राधा रमण लाल की जय हो।
*गुरुदेव समर्पणम*
Hindi —
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
Gauranga Tattva Shrimad Bhagavata Katha, Kolkata
Most Commonly, after listening, a desire to speak arises within all of us. Whenever we hear something good, the impulse to express it comes naturally within all of us. But the actual fruit of listening is attained when it gives rise to a Maun or a deep silence within. All the saints, sages, and scriptures extoll the greatness of Maun.
In the human body, the greatest expenditure of energy is through speech. Bhagwan Dhanvantari states that the amount of energy depleted through the loss of vital essences like sperm and blood is much less in comparison to the energy wasted through indiscriminate and excessive speech. Therefore, it is said that we protect ourself with a thousand hands when we listen more and speak less.
In the Bhagavad Gita, the Lord speaks of silence prominently on three occasions. Maun gives us the opportunity to reconnect with our own inner self. Silence expands our awareness. It grants us a infinite strength and that is the ability to think before we speak. ‘Chew the words before you speak’. Ordinarily, a person thinks after speaking; but an evolved person speaks after thinking. Thinking after speaking is carelessness; speaking after thinking is mindfulness.
Maun is of three types:
1. Tamasic Maun:
Nature operates through the three gunas and Maun also has Tamasic form. For instance, when a conflict or a quarrel arises in the household and we suppress ourself and keep quiet or are forced to be quiet, this is situational silence. Often, speaking in anger acts like fanning the fire. If someone is angry and if we consciously keep quiet, the other person eventually calms down. Likewise, if we are angry and observe silence, we will be able to save the situation; though this is the most difficult form of restraint.
Only when we become silent, the conflict ends. Maun dissolves discord. Though this is a Tamasic Maun because others may interpret our silence as weakness. Therefore, discernment is essential. The silent person may still be waiting thinking, ‘When my chance comes, you shall see.’ Often, anger arises not to speak the truth, but only to silence the other person.
2. Rajasic Maun:
Rajasic Maun may arise for various reasons; either through vows or disciplines or even as a strategy to avoid anger. What defines it is not the cause, but the desire for recognition. This contains an aspiration for prestige. Even the Maun can become a means to boost the ego.
3. Sattvic Maun:
There is a Sattvic Maun in which the practitioner remains utterly calm, where even the mind is tranquil and in peace.
‘Na kaahu sey dosti, na kaahu sey bair’.
I am equidistant with no friends nor foes.
When we can remain equipoised in praise or in criticism. Praise is merely of the qualities that exist within us. In this state, there is neither attraction nor aversion, neither pleasure nor pain. Praise and blame, favorable and unfavorable circumstances; don’t create any disturbance. Such equanimity becomes one’s very nature.
4. Gunatita Mauna:
Beyond all these is a fourth kind of silence—transcendental silence. This is a silence that remains silent, yet smiles.
Such a mind abides with Shree Radha-Ramana Himself. Some say, “Why does He not speak?” Maharajshri replies:
“Even while remaining silent, He has slain so many; just imagine what would happen if He spoke.”
Shree Radha-Ramana Lal ki Jai.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
