Jai Gaur
Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*राधा तत्व भागवत कथा वृंदावन*
इस जगत में किसी भी जगह कथा कहनी हो तो उसे स्थान को कथा के अनुकूल बनाना पड़ता है। इस पूरे ब्रह्मांड में कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां स्वाभाविक रूप से वह कथा के अनुकूल ही है। कथा से प्रतिकूल वहां कुछ नहीं है। भारत के कुछ भूमि तप की है, भारत के कुछ भूमि भजन की है, भारत की कोई भूमि त्याग की है, भारत की कोई भूमि ज्ञान की है, भारत की कोई भूमि वैराग्य की है, भारत की कोई भूमि उपासना की है, उत्सव की है, तप की भूमि बद्रीनाथ है, उपासना की भूमि जगन्नाथ है, ज्ञान की भूमि काशी है, वैराग्य की परम भूमि चित्रकूट है, अनुराग की परम भूमि नवदीप है, इस प्रकार तर्पण की सबसे बड़ी भूमि गया है। अर्पण की, जहां अर्पण किया जाए सबसे बड़ी भूमि द्वारिका है। और समर्पण की सबसे बड़ी भूमि श्री वृंदावन है। यह भूमि कथा की है बद्री जाकर तप नहीं किया तो कुछ नहीं किया, बद्री जाना ही तप है। नर नारायण भी तप कर रहे हैं। काशी की हवा में भी व्याकरण के सूत्र बहते हैं अगर गया जाकर तर्पण नहीं किया तो क्या किया। और वृंदावन आकर कथा सुनी नहीं तो क्या किया।
चार चीज़ भजन के लिए अनिवार्य है
पहली बात है *दृढ़ विश्वास*।
आप भगवत संबंधी जो कार्य कर रहे हैं अगर उसे कार्य को करने में विश्वास नहीं है तो वह कार्य प्रतिफलित हो ही नहीं सकता। किसी भी संबंध का आधार विश्वास है। प्रेम जो है वह विश्वास के रास्ते पर चलता है। मार्ग है तो माध्यम मिल सकता है पर माध्यम है और मार्ग नहीं है तो बात नहीं बनेगी। प्रेम का कोई स्तर नहीं होता विश्वास ही प्रेम को अपने स्तर पर विराजमान करता है। भरोसा ना हो तो प्रेम हो ही नहीं पाता। इसलिए भजन के लिए सबसे अनिवार्य वस्तु है दृढ़ विश्वास। *भरोसो दृढ़ इन चरणण को*
दूसरी सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है *व्याकुलता*
हम भजन करते हैं तो कहते हैं कि शांति से बैठो, वैसे तो यह बढ़िया है, लेकिन दूसरी तरफ जो हमको भक्ति के लिए चाहिए वह है व्याकुलता अत्यंत व्याकुलता ही कृष्ण भक्ति में डूबी हुई बुद्धि को पाने का दाम है। कथा को पहले विश्वास से सुनिए फिर व्याकुलता से सुनिए। सुनने की इच्छा होगी तो सुनने में आनंद भी आएगा। जैसे कोयल की खान में हीरा खोजा जाता है ऐसे ही भागवत की कथा में कृष्ण को खोजा जाता है।
तीसरी महत्वपूर्ण बात है *संकल्प*
संकल्प कहते हैं निश्चय को। भजन में बहुत जरूरी बात है यहभरोसा हो और संकल्प नहीं हो संकल्प में प्रयास जुड़ा रहता है। संकल्प का अर्थ है कि दुनिया की कोई भी परिस्थिति मेरे भजन को नहीं छुड़ा सकती जैसे प्रहलाद के जीवन में है।
चौथी महत्वपूर्ण वस्तु है अगर भजन को संभालना है तो वह है *समता*। समता के बिना भजन नहीं हो सकता सुख दुख में समान रहना यह है समता। *समत्व का बोध होना*। सबसे बड़ी बात है, जो आ रहा है वह भगवान का प्रसाद ही है। कोई चिंता नहीं इस बात में। हमारा किसी के प्रति द्वेष नहीं है। जब मीरा को जहर दिया जा रहा था तो उसने इतना ही विचार किया कि जहर देने वालों में किसी को दोष नहीं लगना चाहिए यह मुझे जहर दे रहे हैं क्योंकि इन्होंने आपके प्रेम का स्वाद नहीं चखा।
यह चार वस्तुएं ही भजन के लिए अनिवार्य है पहले दृढ़ विश्वास, दूसरी व्याकुलता, तीसरी संकल्पता और चौथी समता। यह चारों अगर सब भाव में आ जाए तो भजन बना रहेगा
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
English –
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Jai Shree Gaur Hari II
Katha Sutra:
Radha-Tattva — Shrimad Bhgavata Katha, Vrindavan
To narrate Katha anywhere in the world, we must first make the place suitable to the spirit of the Katha. Yet, within this vast universe there are certain places which by their very nature, are consonant with Katha where there is nothing which is not suitable for the Katha.
In India, different regions are hallowed by distinct spiritual temperaments: some places are suitable for tapas or austerity, some for bhajan, some for renunciation, some for knowledge, some for dispassion, some for worship and celebration. The place for austerity is Badrinath; the place for the ritualistic worship is Jagannathpuri; the land of knowledge is Kashi; the supreme place of renunciation is Chitrakoot; the place of Anuraga is Navadwip. The greatest land of tarpana or ancestral oblation is Gaya; the greatest land of arpana or offering is Dwarika and the greatest land of samarpana or total unconditional surrender is Shree Dham Vrindavan.
All these places are ideally suitable for Katha. If we go to Badrinath and do not practice austerity, we have done nothing because the very purpose of going to Badrinath is austerity. There, their Lordships Nara-Narayana are engaged in Tapasya. In Kashi, the atmosphere carries the aphorisms of grammar. If we go to Gaya and do not perform tarpana, then the visit is futile. And if we come to Vrindavan and do not hear the Katha, then our visit serves no purpose.
Four things are indispensable for bhajan.
First: Firm Faith or dridha vishvasa.
Whatever work we undertake as an offering to Shree Bhagavan; if it is done without faith, it will never be fruitful. The foundation of each and every relationship is trust. Love travels on the path of trust. When the path is certain, the means follow automatically; but if the means are not predetermined, nothing comes out of it. Love has no classifications of its own; it is trust that enthrones love on its hallowed pedestal. Without trust, love cannot exist. Therefore, the foremost requisite of bhajan is firm faith:
An unshakable trust at the Divine Lotus feet.
Second: A deep sense of longing or vyakulta.
When we engage in bhajan, we are told to sit calmly and it is very important. Though, devotion truly requires vyakulata or an intense restlessness. This deep yearning alone is the price by which the intellect gets fully immersed in Krishna-bhakti. Listen to the Katha first with faith, and with the heart full of yearning. When the desire to listen awakens, we experience a joy in listening. Just as a diamond is mined in a coal mine, so is Shree Krishna sought and found within the Bhagavata Katha.
Third: Resolve or sankalpa.
Sankalpa means firm determination. This is crucial in Bhajan. Faith without resolve is incomplete, for resolve includes sustained effort. Sankalpa means that no circumstance in the world will be a reason to abandon my bhajan; as exemplified in the life of Shri Prahlada.
Fourth: Equanimity or samata.
For bhajan, equanimity is essential. Without equanimity, bhajan is not possible. To be equipoised in joy and sorrow is samata, an inner balance. Above all, whatever comes in life is accepted as the holy Prasad of Shree Bhagavan unconditionally. We should harbor no malice towards anyone. When poison was offered to Meera Bai, she said that do not blame those who gave me this poison, for they have behaved so because they have not tasted the sweetness of Divine love.
These four are the essentials for bhajan: firm faith, sacred longing, steadfast resolve, and equanimity. When all four arise in our hearts, bhajan comes alive.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
