Radharamano Vijayate

Hindi —
*भागवत कथा *
कथाएं विश्व के भविष्य को स्वस्थ करती है इसके मर्म को पकड़िए दुनिया के सबसे छोटे व्यास शिव है क्योंकि उन्होंने सिर्फ पार्वती को कथा सुनाई है अगर उनसे भी कोई छोटा व्यास है, तो स्वयं तुलसीदास है जिन्होंने अपने मानस को ही कथा सुनाई है। ना भीड़ से व्यास बड़ा है ना व्यवस्था से व्यास बड़ा है न सोशल मीडिया के फॉलोअर्स से व्यास बड़ा है। इन माध्यमों से हम अपने ध्यान को इधर-उधर ले जा रहे हैं।
जिस प्रकार फल में गुठली और छिलका साथ ही तो ले जाते हैं लेकिन हम गुठली और छिलका फेंक कर सिर्फ फल ही खाते हैं ।उसी प्रकार भजन में छिलका और गुठली इन व्यर्थ की बातों की उतार कर केवल कथा का फल खाईऐ ,आत्मा संतुष्ट हो जाएगी।
*कथा पूर्वजों को मुक्ति देती है, वर्तमान को भक्ति देती है, और भविष्य को शक्ति देती है। कथा संस्कृत सामर्थ प्रदान करती है।*
जैसे पिता पांच प्रकार के हैं, वैसे ही माता भी पांच प्रकार की होती है, मां भी पांच है जगत में। पांच स्त्रीओं में मां का दर्शन करना चाहिए।राजा पत्नी, गुरु पत्नी, मित्र पत्नी, पत्नी माता, स्वयं माता। पहली राजा की पत्नी को मां की तरह देखना चाहिए। जैसे घर में परिवार की सबसे अग्रज जो महिला है उसको सारा परिवार मां की तरह देखता है वैसे ही हर क्षेत्र में जो राजा है उसकी पत्नी भी मां की तरह ही है। दूसरा गुरु पत्नी, गुरु की पत्नी तो मां की तरह है ही।तीसरी है मित्र की पत्नी ।दो तरह के लोग हैं जिन्होंने माता-पिता में भगवान देखे हैं और जिन्होंने भगवान में माता-पिता देखे हैं। जिन्होंने माता-पिता में भगवान देखे हैं उन्होंने तर्पण किया कर इन्होंने भगवान में माता-पिता देखे हैं उन्होंने समर्पण किया है। पहले दो तरह का तो सही समझ में आता है गुरु की पत्नी तो माता है ही। राजा की पत्नी को भी हम माता की तरह देखते हैं। पर तीसरी तरह का समाज में कहीं देखने को नहीं मिलता मित्र की पत्नी भी माता की तरह ही है। दुनिया में सबसे अच्छा मित्र है जो आपकी कृतज्ञता मानता है। सुग्रीव भी जब बोलते हैं तो सीता माता बोलते हैं ,जबकि सुग्रीव और राम जी मित्र है। चौथी है पत्नी की माता यह तो स्पष्ट है पत्नी की माता भी अपनी माता की तरह की है। अंत में पांचवी जो हमारी जननी है जिसकी कृपा से यह शरीर मिला है ,वह हमारी माता है। इन पांचों स्वरूपों में मां का दर्शन करना चाहिए। संतों की माता कौन है संत की मां का नाम सत्य है। सत्य सदा संत का पोषण करता है।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Jai Gaur II
Katha sanctifies the future of the world. Try to grasp the essence.
The first and the smallest Vyasa in the world is Lord Shiva, for he narrated the Katha only to Mata Parvati. The one smaller than Shiva is Goswami Tulsidasji, who narrated the Katha to his own mind through the Ramcharitmanas.
Neither large crowds make a Vyasa great, nor grand arrangements, nor social media followers. These external mediums only disturb our attention.
Just as a fruit carries both the seed and peel, yet we discard them and partake only the pulp of the fruit itself, so too in bhajan, remove the seed and peel of idle talk and absorb only the essence; the fruit of the katha. Only then the soul will be truly satisfied.
Katha liberates our ancestors, adds devotion to the present and empowers the future. Katha nourishes our culture and the land.
There are five types of fathers and there are five forms of mother. One must learn to see the form of the mother in these five women:
1. The wife of the king,
2. Gurumata ,
3. The wife of one’s friend,
4. The mother-in-law,
5. And one’s own mother.
The first is the king’s wife; she should be regarded as a mother. Just as in a household the eldest woman is looked upon as a mother by the entire family, in the same way, the Queen too is revered as the mother.
The second is Gurumata—she is revered as a mother.
The third is the wife of a friend. In society, this approach is rare, but it is most sacred. There are two types of people in the world; one who see God in their parents and second, who see their parents in God. Those who see God in their parents offer tarpan and those who see their parents in God offer samarpan or total surrender.
It is easy to understand the reverence to gurumata, the Queen, but seldom do we see this approach for a friend’s wife, though, she is also a mother. The best kind of friend is one who honors your gratitude. Even Sugriva, when he speaks of Sita, addresses her as Sita Mata; though he and Lord Rama were friends.
The fourth is one’s mother-in-law, who should also be regarded as one’s own mother.
And the fifth is the one who gave us birth; our own mother, through whose grace we have got this human body.
In all these five forms, one should see the image of the Mother.
The mother of saints is Truth, for Truth always nurtures and sustains the saint.
II Gurudev Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
