Pundrik Ji Sutra 14/11/2026
Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि ठाकुर जी की सेवा के तीन स्वरूप हैं। सबसे *पहली है, वित्तजा* पैसे से खरीद कर ठाकुर जी के लिए कुछ लाया जाए। *दूसरी तनुजा*, अपने हाथ से कुछ सेवा के लिए किया हो, और *तीसरी है मानसी सेवा*। ठाकुर जी को तीनों सेवा लगनी चाहिए। वित्तजा का स्वरूप, जैसे गौ माता की सेवा के लिए भूसा लाना है, बीमार होंगी तो उनका इलाज कराना है, तो वह धन से ही होगा। तनुजा कैसे होगी? अपने हाथ से उसे दुग्ध को गर्म करना है, या अपने हाथ से उसे दुग्ध का दही जमाया, और दही का फिर से मंथन करके माखन निकाला। यह हो गई तनुजा सेवा, और अब अंत में मानसी। कैसे ठाकुर जी के सामने बड़े प्रेम से वह दूध, जिसमें केसर, मलाई, मेवा, ठाकुर जी के सामने धरी तुम्हारी जो सामर्थ हो चाहे पत्तल में, दोना में, चांदी में, या सोने में, जो तुम्हारी सामर्थ हो। उसमें डालकर ठाकुर जी के सामने धरी और परदा लगाया। अब मानसी सेवा शुरू हुई। वित्तजा सेवा, गौ माता को घर में रखा, वह तो धन से ही होगी। तनुजा सेवा, उस दूध को अग्नि पर गर्म किया, और औटाया, उसमें केसर डाली, काजू डाले, बादाम डालें, मेवा डाले, तो वित्तजा होगई, तनुजा भी होगई। अब मानसी, बड़े प्रेम से यह सब तैयार करके ठाकुर जी को स्वयं भोग लगाया। यह मानसी सेवा है।
*गुरुदेव समर्पनम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
