Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*आहार की शुद्धि*
जीवन में समस्याएं तो सदा ही आएंगी पर हमारी जो सकारात्मकता है उसे हम परिस्थिति को जीत सकते हैं। और अपने भीतर सकारात्मकता को प्रकट करनेके लिए हमें अपने आसपास बहुत ज्यादा सकारात्मक वातावरण को भी तैयार रखना होगा। यह वातावरण हमारे ही निर्णय पर तैयार होता है। ऐसा नहीं है कि हम किसी भी कार्य के लिए मजबूर हैं। हमें ही अपने निर्णय से उसे तैयार करना है। उसके लिए सबसे पहले तैयारी है *आहार की शुद्धि*। हमें अपने आहार की शुद्धि रखनी होगी, क्योंकि भोजन, पानी तक ही आहार केवल सीमित नहीं है। कानों का आहार शब्द है ,आंखों का आहार दृश्य है। यह भी सब आहार की ही श्रेणी में आते हैं। प्रधान आहार तो अन्न ,जल है। जितनी ज्यादा से ज्यादा उसमें पवित्रता होगी, आहार की पवित्रता आपके मन को बहुत स्थाई करती है। हम केवल भोजन को स्वाद की दृष्टि से ना देखें। स्वाद जुबान का विषय है, और भोजन स्वास्थ्य का विषय है। इस गले के नीचे उतरने के बाद हमने समोसा खाया है, राजमा खाए हैं या पनीर खाया है कुछ नहीं मालूम। इस गले के नीचे उतरने के बाद सब बराबर है, चाहे गुजराती हो, मराठी हो, या महाराष्ट्रन हो ,चाहे पिज्जा खाया हो, सलाद खाया हो, या रोटी खाई हो ।इस गले के नीचे सब बराबर हो गया। कुछ पता नहीं चला, सब गले के ऊपर का खेल है। और मजे की बात यह है कि वह आहार जीव के ऊपर 20 से 30 सेकंड रहता है जबकि वहीं आहार शरीर में तीन दिन तक रहता है ।पर हम 30 सेकंड के लिए तीन दिन के प्रभाव को बर्बाद कर देते हैं।इसलिए जब तक हमारे जीवन में आहार की शुद्धि नहीं होती ,तब तक हम सकारात्मकता की ओर पहला कदम नहीं उठाते। यह सबसे पहले अनिवार्य विषय है। *आहार की जब पवित्रता होती है तो उसके बाद विचार की पवित्रता होती है*। यह बात बहुत धीमी प्रक्रिया की है, पर है यही। कि *आहार की पवित्रता से विचार की पवित्रता होती है, और विचार की पवित्रता से फिर व्यवहार की पवित्रता होती है ,और फिर व्यवहार की पवित्रता से संस्कार की पवित्रता होती है, संस्कार की पवित्रता से प्रारब्ध की पवित्रता होती है, और प्रारंभ की पवित्रता से जीवन की पवित्रता होती है ,जीवन की पवित्रता से कर्म की पवित्रता होती है और कर्म की पवित्रता से मृत्यु की पवित्रता होती है और मृत्यु की पवित्रता से मोक्ष की प्राप्ति होती है।* इसीलिए पहले समय में मंदिर कितनी प्रधानता नहीं थी जितनी रसोई की प्रधानता थी पहले समय में बड़ी, बूढ़ी, रसोई में घुसने नहीं देती थी। बिना नहाए रसोई में प्रवेश नहीं था। प्रसाद भी मंदिरों में पूरी अपरस और पवित्रता के साथ ही बनता है, तभी उसका नाम प्रसाद है। भगवान की ओर दृष्टि करने से तो प्रसाद बनता ही है लेकिन भगवान उसकी और दृष्टि करें इतनी पवित्रता तो उसमें होनी चाहिए। परमात्मा सिर्फ पवित्रता का शौकीन है। जितनी जिसके जीवन में पवित्रता होगी, विचार पवित्र होंगे, उतना ही परमात्मा उसके मन में प्रकट होने लगेगा। पवित्रता ही परमात्मा का स्वरूप है। यही उसकी सन्निधि है। हमारे आहार विचार और व्यवहार की पवित्रता ही परमात्मा को हमारे जीवन में प्रकट करने लगती है।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
The sanctity of a holistic diet.
Difficulties are a part and parcel of our lives. Yet through a positive approach, we can overcome them. And to awaken that positivity within, we must consciously try to cultivate a positive environment around us. Such an atmosphere does not happen on its own; it is shaped by our decisions. We are not compelled to act in a particular way, we have the choice to create our surroundings.
The first preparation for this is the purity of the food we eat.
We must ensure the purity of what we consume. Nourishment is not only limited to food and water. The ears get nourished by the sounds we hear and the eyes are nourished by what we see. All these fall within the ambit of Ahara or what we consume. Indeed, the primary nourishment is food and water. The greater the purity of what we consume, the steadier will be the mind.
We must not go only by the taste. The taste rests on the tongue whereas nourishment is directly linked to health. Once the food passes down the throat, it makes no difference whether we ate a samosa, rajma or paneer, pizza, salad, or roti; whether it was Gujarati, Marathi or Italian. Below the throat, all are the same. The distinction exists only above it; it is a play of the palate.
Herein lies the irony that food remains on the tongue for merely twenty or thirty seconds, but it remains in the body for two/three days. For thirty fleeting seconds of pleasure, we compromise the effect of three days.
Therefore, until and unless the food is not pure, we cannot take the first step toward positivity. This is the utmost necessity.
When the food becomes pure, purity of thought follows. It is a slow process, but it is a certainty. The purity of nourishment gives rise to the purity of thought; from purity of thought comes purity of conduct; from purity of conduct emerges purity of character; from purity of character comes purity of destiny; from purity of destiny arises purity of life; from purity of life comes purity of action and from purity of action comes purity of death and ultimately the purity of death results in liberation.
For this very reason, in olden times, the kitchen held greater sanctity than the temple. Our elders would not allow anyone to enter the kitchen without having a bath. The Prasad should be prepared with complete cleanliness and reverence; only then it is Prasadam. It is true that when we offer food to the Lord, it gets sanctified but it must have the purity to warrant the Lord’s glance. The Divine delights only in purity.
To the extent our life is pure in thought and conduct, to the same extent the Divine manifests within the heart. Purity is the nature of the Supreme. He resides in purity. When our nourishment, thoughts and actions are pure, the Divine manifests in our lives.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
