Radharamano Vijayate
Hindi —
*कथा सूत्र*
*मन माध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*गुरु कृपा का प्रसाद*
गुरुदेव महाराज कहते हैं, *हरिश्चिंतम समाश्रयेत* जैसे ही कृष्ण को खबर लगती है, कि यह वैष्णव उठकर अपने घर से कथा को जाने वाला है, तुरंत आकर उसके हृदय में बैठ जाते हैं। एक बार कथा में जाकर उसके हृदय में बैठ जाते हैं, तो फिर कुछ भी हो जाए वह जाते नहीं हैं। हमारा तो ऐसा मानना है, *यद्बत्वा निवृतन्ते* भगवान का स्वभाव कैसा है? कि वह जिसके पास चले जाए नहीं लौटते, और जो उनके पास चला जाए, वह भी नहीं लौटता। फिर चाहे जहां से जाने के बाद हमारे मन में काम आ जाए, हमारे मन में क्रोध आ जाए, लोभ आ जाए, मोह आ जाए, पर श्री ठाकुर जी जाते नहीं है। जैसे किसी माता-पिता का कोई बच्चा हो, और बड़े होते हुए कोई दुर्व्यसन उसे लग जाए, उसके स्वभाव में कोई विकार आ जाए, फिर भी मां बाप उसको छोड़ते नहीं हैं।इस आशा में रहते हैं, कि कभी ना कभी इसके स्वभाव में श्रेष्ठता फिर से आएगी, और उस दिन हम इसकी पुरानी सब कुछ भूल करके इसको आशीर्वाद प्रदान करके इससे प्रसन्नता व्यक्त कर देंगे। जब आप कथा में आने का विचार करते हैं, तो गोपाल हम सबके चित्त में विराजमान हो जाते हैं। फिर चाहे जितने काम हो, जितने क्रोध आए, जितने लोभ हों मद,मत्सरय हों,विकार प्रदर्शित हों। चाहे कितनी लोकईषणा, कितनी मिथ्याईषणा,कितनी यशईषणा, कितनी स्वर्णईषणा,आ जाएं पर गोपाल इसी आशा में बैठे रहते हैं,कि कभी ना कभी तो गुरु कृपा होगी। यह विकारों से निवृत होगा ही। अगर कोई कच्चा केला आ जाए तो उसे फेंकते नहीं, धरकर प्रतीक्षा करते हो। जिस दिन पक गया, भोग लगाकर सेवन कर लेते हो। हो सकता है, यह कच्चा साधक हो, पर गुरु कृपा से एक दिन सिद्ध तो हो जाएगा। उस दिन सब कुछ भूल कर मैं इस पर अपनी कृपा परिवर्षित कर दूंगा।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
Guru-Kripa Prasad
Gurudeva explains, ‘Harishchittam samashrayaet’, the moment Shree Krishna sees that this Vaishnava is going to the Katha, He instantly goes and sits in his heart. Once He is seated, He doesn’t leave. Our firm belief is, ‘Yadgatva nanivratantey’. Shree Krishna’s nature is such that once He goes to someone, He never leaves and if someone goes to Him, he doesn’t return. Once this happens then whether Kama or anger or greed try to enter, it makes no difference to Shree Thakurji. Like we see in the world that if for any reason the child acquires any bad habits, the parents don’t leave him, on the contrary, they do everything possible to help the child get out of it. They are sure that one day good sense will prevail and everything will be forgotten and forgiven. In the same way Shree Gopal knows for sure that today this person is besieged with different desires like name, fame, wealth etc, but he will surely be blessed with Sadguru’s grace and all the evils will be eradicated. When we get a raw banana, we don’t throw it away but wait for it to ripen. The day it ripens, we offer it to Shree Thakurji and have it as Prasad. Maybe, the devotee is still new but in time will attain realization. Once that happens, he will be showered with grace.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/

