Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैश्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*भगवान की कृपा*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि गोपियों तो केवल ठाकुर जी को अपना पति मात्र मानती है, प्रिय मात्र मानती हैं। उनका भगवान के प्रति कोई ब्रह्म भाव था ही नहीं। कि यह कोई परमात्मा है, इसलिए वह केवल ठाकुर जी के दिखने वाले गुण सुंदर रूप, सुंदर गुण, वंशी, मुकुट, सुंदर मुख, आदि से आकर्षित होकर उनके पास गई हैं। इसलिए इस स्थिति में उनके संसार के संस्कारों की निवृत्ति कैसे होगी? यह प्रश्न परीक्षित का नहीं है, क्योंकि परीक्षित तो हम सब लोगों को ध्यान में रखकर ही कथा सुन रहे हैं। नहीं तो कथा हमारे किस काम की होती? अगर श्रोता के मन में यह विचार आ जाए, तो परीक्षित बोले गुरुजी से इसका समाधान भी ले लेना चाहिए। तो शुकदेव जी इसका उत्तर देते हैं, कि कैसी बात करते हो, जब छेदी नरेश शिशुपाल उनको अपना दुश्मन मानते हुए, उनको गाली देते हुए भी बैकुंठ की प्राप्ति कर सकता है, तो अपना प्रिय मानने वाली गोपियों को कैसे नहीं प्राप्ति होगी। अगर कोई भूल से अमृत पी ले तो भी अमर हो जाएगा, और अगर भूल से जहर पी ले तो भी मर ही जाएगा। सही बात तो यह है कि भगवान के साथ प्रकृतिक संबंध हो ही नहीं सकता क्योंकि भगवान प्राकृत से परे हैं। भगवान के गुण दिखने वाले हम जैसे हो सकते हैं, पर उनके गुण की परम निधि है। जैसे कोई पेड़ से फल लेने गया तो उसको फल तो मिल गए लेकिन पेड़ की छाया नहीं मिली, ऐसा कहीं हो सकता है? छाया देना तो पेड़ का प्राकृतिक गुण है। फल भी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ोगे तो छाया तो मिल ही जाएगी। ऐसे ही अगर भगवान को अपना दोस्त यार मान कर भी साथ लेकर चलेंगे, तो भगवान का जो कृपा नाम का गुण है वह तो जीव को मिलेगा ही मिलेगा, उसको कैसे छीनोगे।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
DIVINE GRACE
Guru Maharaj says that the Gopis consider Shree Krishna to be their beloved or husband. They don’t love Him because He is the Supreme. They are not attracted towards Him seeing His ‘Mor Mukut or the Vanshi or His Divine Beauty or the Divine qualities’.
So, the question arises how will the impurities of the mind be eradicated? This question is not just of Shree Parikshit but all of us as he represents us. Then, what is use of Katha for us? Shree Shukadevaji Maharaj answers this universal question for our benefit saying that if Shishupal who considers Lord Krishna as his foe, inspite of hurling abuses at Him, attained Heaven then why will the Gopis not? If one consumes a drop of Amrit by mistake, one will still attain immortality or the one who drinks poison unknowingly is bound to die. The fact is that we cannot establish a worldly relation with the Divine because He is not worldly. He may appear like us but He is the Almighty having infinite Divine qualities. When we go to a tree for fruits, we get the fruits along with the cool shade. The shade of the tree comes naturally with the tree.
So, even if we consider the Divine to be our friend, then His Divine grace is showered unconditionally.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
