Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*प्रहलाद जी के जीवन की छह शिक्षाएं* गुरुदेव महाराज कहते हैं, कि 6 चीजें प्रहलाद जी के जीवन से हमें ले लेनी चाहिए।
सबसे पहली बात *जीवन में भक्ति बचपन में ही शुरू कर देनी चाहिए*। वृद्धावस्था में जैसे बहुत कुछ नहीं हो सकता, वैसे ही भक्ति भी वृद्धावस्था में नहीं हो सकती। जितनी भक्ति जीवन भर में करी है वृद्धावस्था में तो सिर्फ पकती है। तब तो सिर्फ पुरानी बातों का स्मरण ही होता है। पहली बात यही है, सेवा हो या ज्ञान हो बचपन से ही शुरू होगा। पुरुषार्थ भी बाल्यावस्था से शुरू होगा। जितनी भी कथा हम भगवान की सुनते हैं सब लीलाएं 10 वर्ष से कम की आयु की हैं।
दूसरी बात जो प्रहलाद जी के जीवन से हमें लेनी चाहिए।
*कथा के श्रवण प्रभाव को को अपने जीवन में समझिए।* खूब कथा श्रवण करो। कुछ भी नहीं होता, माला भी नहीं होती, मंदिर सेवा भी नहीं होती, ऐसे जन जिनके जीवन में भजन भी अच्छा हो और शास्त्र में भी प्रवेश भी हो, (केवल बोलते हैं साधना अच्छी नहीं हो तो भी बात नहीं बनती। साधना अच्छी हो लेकिन बोलते ना हो तो भी बात नहीं बनेगी)।ऐसे जन को थोड़ी देर रोज श्रवण कीजिए। कितनों का जीवन बदल गया और बदल रहा है।
तीसरी मुख्य बात *गुरु कृपा के लिए हम हमेशा सीख करें* उस पर दृढ़ विश्वास हो, कोई भी बात हो प्रहलाद जी कहते हैं कि हमने गुरुजी से यह सुना है।
चौथी सर्वोत्तम बात प्रहलाद जी के जीवन में है, *वह अपने जीवन में नवादा भक्ति की हमेशा अभ्यास करते हैं*।
*श्रवणम, कीर्तनम, विष्णु स्मरणम, पादसेवनम, अर्चना, वंदनम, दास्यम, सख्यम, आत्मनिवेदनम*
वैदिक भक्ति की परंपरा श्रवण का अभ्यास करती है ।
पांचवी बात जो प्रह्लाद जी के जीवन से वह है
,*प्रत्येक तत्व में भगवान का दर्शन कीजिए*।
*हरि व्यापक सर्वत्र समाना* दुनिया को चलाना है, तो व्यवहार अच्छा करो और ठाकुर जी को आनंद अच्छा देना है है तो प्यार अच्छा करो।
कथा वही अच्छी है, जब सुनाने वाले भी राधा रमण हों और सुनने वाले भी राधा रमण जी हों।
छठी और अंतिम बात प्रहलाद जी के जीवन से है, कि
*जीवन में कोई भी परिस्थिति हो आपके जीवन में ठाकुर जी के चरणों का भरोसा कम नहीं होना चाहिए*। आपकी प्रार्थना का उद्देश्य केवल आपका सुख नहीं है। गुरुदेव महाराज कहते हैं कि तैयारी कहीं से कर लीजिए, चाहे एक बार कृष्ण कह लीजिए कम से कम क्या है? एक बार कृष्ण और ज्यादा से ज्यादा क्या है *स्वास स्वास में कृष्ण भज* पर जीवन की सफलता तभी हो सकती है जब एक न एक दिन कभी ना कभी *श्री कृष्णाय वयुंम नमः*
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
The six teachings of Prahaladji Maharaj
Guru Maharaj says that we should learn these six things from Prahaladji’s life.
First of all we should try to inculcate Bhakti into our lives right from our childhood. This is a wrong notion that people keep on postponing Bhakti to old age forgetting the fact that there are so many things which we are unable to do as we become old. In fact the Bhakti which we do through out the life, ripens during the old age. Generally, as people get old, they remember the things of the past. Therefore, whether it is Gyan or Sewa, it should be practised right from the very beginning. The primary objet of human pursuit should start from the childhood itself. All the Leelas of Shree Krishna are within the age of ten, however our count and His are different.
The second thing we need to learn is the effect of ‘Shrawan-Bhakti’ in life. Hear as many Kathas as possible in which ever manner or medium possible. We must listen to people who lead a very pious life and practice what they preach. So many people are benefitted and will benefit to hear spiritually divine discourses and discussions.
Always have faith in the words of our Sadguru. Obeying and leading a life based on his teachings will lead us to God or self-realization.
Prahaladji Maharaj practices the tenets of ‘Navadha-Bhakti’ in his life.
‘SHRAVANNAM KIRTANNAM VISHNO SMARANNAM PADASEVANAM I ARCHANNAM VANDANNAM DAASYAM SAKHYAM ATMANIVEDANAM II’
Vaidic Bhakti teaches us to practice ‘Shravana-Bhakti’.
The fifth aspect which Prahaladji teaches us is to see God in each and everything in life. ‘HARI VYAPAK SARVATRA SAMANA’.
In order to run our day to day lives we need good behavior and in order to please Shree Thakurji, we need love.
When Shree Radha Raman Lalju is the narrator and He himself is the listener then it is a true Katha.
The sixth and the most important aspect of Shree Prahaladji Maharaj life is not to loose faith on Shree Thakurji, come what may.
The objective of our prayers should not be just material comforts. Our efforts should be that we utter or think of Him and only Him in each breath.
This will ultimately result in ‘SHREE KRISHNAYA VAYAM NUMAHA’ I
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
