Radharamano Vijayate
ji
Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्गौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि ठाकुर जी के स्वरूप को सत्य मानीये। यहीं से भक्ति शुरू होगी। हैं, यहीं हैं ।भगवान यहीं हैं। मेरे पास है *हरि मेरे साथ लगे संग डोले* आप घर से चलें मैं यह निवेदन करता हूं, बहन चल रही है कि नहीं ,भाई चल रहा है कि नहीं, पति चल रहा है कि नहीं, बेटा चल रहा है कि नहीं, मंडल वाले चल रहे हैं कि नहीं, चलें ना चलें ,उसके भाग्य की बात। तुरंत इधर से कह दिया करो, चलो ठाकुर जी चलो, कथा में चलते हैं। प्रभु चलो ना, राधा रमण जी चलो, अगर यह भाव करके बैठोगे कथा में कि ठाकुर जी मेरे पास बैठे हैं। *भगवान के पास जाओ तो भाव करके गुरु को साथ ले जाओ और गुरु के पास जाओ तो भाव करके गोविंद को साथ ले जाओ* यह बिल्कुल सूक्ष्म पद्धति है। राधा रमण जी जाओ ,राधा वल्लभ जी जाओ, बांके बिहारी जी जाओ ,तो हृदय में कहो कि चलो गुरुदेव हमारे साथ चलो क्योंकि आपकी कृपा से ही तो ठाकुर जी हमको पहचानेंगे। गुरुदेव का स्मरण करके चलो। पहले प्रणाम भी हमारी गौड़ीय परंपरा में गुरुदेव को ही किया जाता है। *वंदे हम श्री गुरु* सबसे पहले गुरुदेव को प्रणाम करो यह माथे का तिलक किसने दिया? गुरुदेव ने दिया, और गुरुदेव के पास जो जगत लेकर जाओगे, तो व्यवहार की बात होगी. जगन्नाथ को हृदय में लेकर जाओगे तो ठाकुर जी की चर्चा होगी।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
Gurudeva Maharaj says Shree Thakurji’s swaroop is real. This belief is the first step in Bhakti. He is real, here and now! ‘Hari merey saath lagey sanga sanga dolay’. When you leave home you check whether your relations like brother, sister, husband, wife, etc are walking with you or not? We should tell Shree Thakurji, please come along, let’s go for the Katha. When you request Shree Radha Ramanju, you will experience that He is seated next to you. When you go to the temple, take your Guru along and when you visit your Guru, take Shree Govind along. This is the secret of life. When you visit Shree Radha Ramanji or Shree Radha Vallabhaji or Shree Bankey Bihariji, then request Shree Gurudev to be seated within because only through his grace Shree Thakurji will recognize you. Pray and invoke his blessings. In our Gaudiya tradition, we first bow down to our Gurudev. ‘Vandey Shree Guru charanarvindam’. He is the one who has anointed our forehead with the Tilak. If you carry the world along when you visit the abode of your Guru, you will discuss only material issues. When you go with the awareness of Shree Jagannath within then you will engage in a spiritual discourse.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
