Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*कथा की दिव्यता*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि संसार को नापना हो, तो बुद्धि से ही नापना। गोविंद को नापना हो, तो हृदय से ही नापना। कहां से समझ आएगा गंगाजल और नदी के जल में बुद्धि क्या अंतर कर पाएगी? वह भी H2o है यह भी H2o है। पर ह्रदय जानता है,कि नदी का पानी तन को तृप्त कर सकता है।पर गंगा का जल परलोक की प्राप्ति कर सकता है। यही जीवन की आत्मीय अनुभूति है इसी से आगे बढ़ा जाएगा। श्रीमद् भागवत के आश्रय बैठकर यही तीन कार्य करने हैं। संसार को परखने का ज्ञान मिल जाता है। पर कभी-कभी ऐसा भी होता है, कथा में कहीं गई बात से हम अपने की बजाय दूसरे की परीक्षा करते हैं। जैसे कि किसी कथा में कहते हैं कि सही कह रहे हैं महाराज जी, हमारी पत्नी ऐसे ही करती है। कोई भाई को बोला कोई पति को बोला कोई दूसरे को बोल रहा है, कि तू कल ऐसे ही कर रहा था। इसका अर्थ यही हुआ कि जो बात कही गई है वह फार्मूला लागू नहीं हुआ। हम अपने सुधार का विचार करें और जगत को परखने की स्थिति प्राप्त कर लें और इन दोनों द्वंदों के बीच में इतनी प्रतिभा आ जाए कि ठाकुर जी की प्रतीक्षा कैसे करनी है? यह कथा संबंध पर शुरू हो रही है और संवाद पर विश्राम हो जाए यही उसके दिव्यता है।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
The divinity of the Katha
Guru Maharaj says that if you want to know the world, use your intellect.
If you want to know Shree Govind, He can only be understood through the heart. How can our mind differentiate between ordinary water and Gangajal? Both are H2O. But our heart knows that ordinary water can cleanse the body or quench our thirst but the Gangajal can grant us salvation.
This is the Divine knowledge which will take us through.
With the grace of Shrimad Bhagavata we understand how to know the world but at times we misuse this in judging others without any introspection.
People come out from the Katha and say that Maharajji was right, so and so is exactly like that. People point a finger at others without examining themselves.
This goes to prove that whatever has been explained has not been understood correctly.
Let us try to improve ourselves and accept others without judging them. While doing so, we must consciously try to learn to wait patiently for God.
The divinity of the Katha is that it begins with establishing a connection and rests in peace and harmony.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
