Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाधवगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि आजकल हर घर बड़े-बड़े बंगले हैं, बड़े-बड़े कारपेट है, बड़े-बड़े इटालियन फर्नीचर है, पर गुरुदेव कहते हैं सनातन धर्मी का घर वह है, जिसके घर में ग्रंथ है, गीता है, वेद है, रामायण है। जिसके घर गौ सेवा है बल्कि गैया ही होनी चाहिए। जिसके घर गीता है, जिसके घर गैया है, जिसके घर गौरी है, गौरी से मतलब कन्या है। एक कन्या तीन परंपराओं को पोषित करने की सामर्थ रखती है। अगर वह सनातन धर्म में पुष्ट हो जाए, तो यहां कितने ही लोग होंगे जिन्हें अपने जीवन में धर्म का बोध अपनी माता की कृपा से ही प्राप्त हुआ होगा। गीता होनी चाहिए, गौरी होनी चाहिए, ग्रंथ होना चाहिए, और सनातन धर्मी का घर हो ही नहीं सकता, अगर उसके घर में गंगा नहीं है। एक चीज तो हर घर में मिलेगी ही मिलेगी। हर घर में गंगा है, घर-घर में गंगा है। सनातन धर्मी का घर वह है जिसके घर गंगा है, जिसके घर गौरी है, जिसके घर ग्रंथ है, जिसके घर गईया है, और *जिसके घर गुरु है* और *जिसके घर गोविंद है*। यह कम से कम 5 ग जिसके घर में मिलें उसी के घर में सनातन धर्म के फूल विकसित हो सकते हैं। उन सभी का संरक्षण आज यहां सतयुग, त्रेता से लेकर महाराज हरिश्चंद्र से लेकर सतयुग, त्रेता, द्वापर, और कलयुग के तीर्थ के रूप में स्थापित हरि की पैड़ी में विराजमान हैं।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
These days we see large mansions, wall to wall persian carpets, Italian marble flooring and imported furniture but Gurudeva Maharaj says that the house of a Sanatan Dharmi is adorned with scriptures, Bhagvad Gita, Veda and Ramayana. There is Gau Sewa. There should be Gita, Gau and Gauri, by Gauri I mean a daughter. The girl child is capable of nurturing three traditions at a time. The Sanatan Dharmi attains fulfilment of Dharma with the blessings of their parents. There must be Gangajal in each and every house. In such a house, there is Guru and Govind. The household which has these ‘5 G’s’ is the house of a Sanatan Dharmi. These values are protected right from Satyuga, Treta, Dwapar and Kali-yuga and established at ‘Har-Ki-Paidi’.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
