Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*भजन मार्ग की पुष्टि*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि इस घाट से आप उसे घाट तक चले हो, तो इसका प्रमाण क्या है? आप रास्ते में हो, जिस घाट से आप चले हो, वह घाट धीरे-धीरे कम दिखाई देने लगेगा, और जिस घाट की तरफ आप जा रहे हो, उसकी लाइट धीरे-धीरे ज्यादा दिखनी शुरू हो जाएंगी।नाव में पता नहीं चलता कि कितना गए, कितनी दूर चले गए, कितना रास्ता तय किया, वह तो बह रही है। पर प्रमाण इतना सा ही है कि जिस घाट को छोड़कर आए हो, वह धीरे-धीरे कम दिखने लगा है, और जिस घाट की ओर जा रहे हो, उसकी लाइटें धीरे-धीरे अधिक दिखने लगी हैं। जैसे एक व्यक्ति सारी रात नाव खेता रहा, खेता रहा, सुबह उठा तो देखा कि वही का वहीं खड़ा है। क्योंकि रस्सी खोलना ही भूल गया था। परिश्रम तो हो रहा था, नाव तो खे रहा था। हिल रही थी, पर पता नहीं चल रहा था कि बढ़ रही है कि नहीं। इसलिए आप भजन के मार्ग पर चले हो मेरी कथा की नौका में बैठे हो और हम आप आगे चल रहे हैं, इसका प्रमाण क्या है? कभी आंखें बंद करके चिंतन करना *अगर आपको दुनिया की लाइटें कम दिख रही है और वृंदावन का आकर्षण बढ़ता जा रहा है, समझ लेना कि नौका सही रास्ते पर बढ़ रही है*। और अभी भी वैसे ही है तो इसका मतलब है कि रस्सी खुली नहीं है। धीरे-धीरे इसको बढ़ने दो।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
The fulfilment of Bhajan.
Guru Maharaj says, what is the proof of our crossing over to the other side? The shore or the side from which we leave gradually starts getting out of sight and the one we are approaching starts getting visible. When we are in a boat we don’t realize how far or how near we are as it is midstream. If the boat is still tied to the post on the shore and one keeps on rowing, it will be a waste of time and energy.
Therefore, if we are doing Bhajan and are seated in the boat of this Katha, then how do we know if we are moving forward? If we start getting detached by the world and our attraction towards Shree Dham Vrindavan grows then we are moving in the right direction. If not then our boat is still stationary tied to the post of the world.
So, let us gradually move forward on the path of Bhajan.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
