Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मन माध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि करना कैसे है, यह भगवत गीता सिखाती है। रहना कैसे है, यह महाभारत सिखाती है। रहना का मतलब अलग-अलग स्थितियों में, एक पत्नी के रूप में आप कैसे रहिए? एक पति के रूप में आप कैसे रहें? एक गुरु की तरह आप कैसे रहें ?एक शिष्य की तरह आप कैसे रहें? महाभारत में एक लाख श्लोक है और आपके जीवन में टकराने वाला कोई ऐसा संबंध नहीं है, जिसका उदाहरण महाभारत में ना हो। तीसरी बात जीना कैसे है ?यह रामायण से सीखें।जेठानी और देवरानी का विवाद हो तो महाभारत का सूत्र काम करेगा, पर मन और बुद्धि का विवाद हो, तो रामायण का सूत्र काम करेगा। विवाद तो दोनों ही जगह है, यह विचारों का संघर्ष है। अर्जुन कैसे हैं विचारों के संघर्ष में। और मरना कैसे हैं यह श्रीमद् भागवत में बताया गया। श्रीमद् भागवत में पुरानी तीन चीज भी हैं। यह यह भी बताती है कि करना कैसे हैं? क्योंकि जो सूत्र महाभारत में श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया है, वही सूत्र श्री उद्धव जी को भी श्रीमद् भागवत में दिया है। इसमें यह भी है कि जीना कैसे हैं? क्योंकि शुकदेव जी श्रीमद् भागवत के नवम स्कंध में रामायण की कथा सुनाते हैं। इसमें यह भी है कि रहना कैसे हैं, क्योंकि पहले स्कंद में महाभारत की कथा से ही शुरुआत होती है। परीक्षित महाभारत का ही पात्र है। पांडवों के खानदान से है। करना सीख लिया, रहना सीख लिया, जीना सीख लिया, और अगर मरना नहीं सीखा तो दोबारा पैदा होना पड़ेगा।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
Guru Maharaj explains that the Bhagavad Gita teaches us what to do. How to live is taught by the Mahabharata. This means how to live in the different situations in life. For example, the guidance for the wife or the husband or the Guru or the disciple. The Mahabharata has a hundred thousand verses and there is nothing in this world which does not find a reference therein. The third thing is how to live? This is taught by the Ramayana. If there are differences between the members of the family then the Sutra of the Mahabharata will be useful but when the dispute is between the mind and the intellect then the Sutra of the Ramayana comes handy.
There is dispute in both the cases, principally it is the difference of opinion. Arjuna is faced with this inner conflict. Above all, the
Shrimad Bhagavatam teaches us the art of dying. In fact, all the three aspects are covered by all these texts because what is being taught by Shree Krishna to Arjuna has also been told to Shree Uddhavji in the Bhagavat. In the ninth Canto Shree Shukadeva narrates the Ramayana. Shrimad Bhagavata comprises of all these facets. Shri Parikshit is also a part of the Pandava clan. He learnt what to do, how to exist and how to live and ultimately how to die, leading to Moksha.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
