Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कि तीन शिक्षाएं है जो हमें अपने मन को देनी है। श्री रुप गोस्वामी जी कहते हैं कि पहली शिक्षा है
हमारे सदगुरु देव के चरणों में हमारी पूर्ण निष्ठा, जोकि आजकल सबसे ज्यादा डांवाडोल है। *संसार दावानल लीढ लोक*….*वन्दे गुरु श्री चरणारविन्दम*
जैसे बड़े भयानक जंगल में आग लग जाए, और वह आग इतनी बढ़ जाए कि किसी भी साधन, से न बुझ पाए ऐसे में असमय, जब समय न हो, पर ठाकुर जी की कृपा से उस स्थान पर बारिश हो जाए तो वह बारिश उस जंगल के पेड़ पौधों को, जानवरों को अग्नि से बचा लेती है। उसी प्रकार हमारे सदगुरु देव महाराज भी राधारमण जी की इच्छा से ही समय असमय, कोई फर्क नहीं पड़ता हमारे जीवन में आते हैं। जैसे उस बारिश ने उस जलती हुई अग्नि से सबको बचा लिया, ऐसे ही हमारे सदगुरु देव महाराज भी हमारे जीवन में आते हैं। हमारे जीवन में हम काम क्रोध,लोभ, मोह मद, मात्सरय, से हम जिन जिन आसक्तियों में फंसकर जल रहे हैं। तब गुरुदेव महाराज आते हैं और राधा रमण जी की कृपा से और ऐसी प्रेम की वर्षा हम पर करते हैं, कि केवल राधारमण के लिए ही हम सब यहां विद्यमान हैं। भक्ति रसामृत सिंधु में कहा गया है कि अगर भगवान के लिए हमारे जीवन में थोड़ा सा भी आकर्षण आया है, तो दूसरी सीढ़ी ही सदगुरु देव महाराज हैं। राजा भरत जो राजा घर में नहीं फंसा, राज्य में नहीं फंसा,घर में नहीं फंसा, पत्नीयों में नहीं फंसा, वह राजा जंगल में आकर एक हिरण के बच्चे में फंस गया। पहले तो साधना में भगवान दर्शन देते थे, अब जैसे ही साधना में बैठता, तो हिरण का बच्चा सामने आ जाता। जब उन्हें हिरण का विरह हुआ तो इस विरह में उन्होंने प्राण त्यागे और अगले जन्म में हिरण का बच्चा बनकर ही पैदा हुए। तुमने कितना ही अच्छा जीवन जीया हो, अंत काल में किसी विपरीत व्यक्ति का ध्यान आ गया तो *पुनरपि जन्नम,पुनरपि मरनम,पुनरपि जननी जठरे श्यनम*।
कितना भी आपको कोई कहे, आपको सिर्फ यह याद रखना है कि यह मेरे सतगुरु देव जी हैं, यह राधा रमण लाल के हैं, मैंने अपनी आंखों से उन्हें राधा रमण लाल के निकुंज में प्रवेश करते देखा है। इससे ज्यादा ना मैं जानता हूं ,ना मुझे जानने की जरूरत है। अगर निष्ठा हो जाए तो कंकड़ में भी शंकर आ जाते हैं। अगर मैंने मान लिया है कि मेरे गुरुदेव ही मुझे राधा रमण लाल तक ले जाएंगे, तो वही लेकर जाएंगे।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
Guru Maharaj says that there are three things we should teach the mind. Srila Roopa Goswamipada says that we should have an unshakable faith on our Sadguru Bhagwan. Unfortunately, this is lacking today.
‘SANSAR DAWANAL LEEDHA LOK…..VANDEY GURU CHARANARVINDAM’.
When all of a sudden there is wildfire spreading in the forest and by Divine grace it starts raining which extinguishes the fire, thereby protecting the wildlife and vegetation.
In the same way, by the grace of Shree Radha Ramanju, the Sadguru comes to save us from the raging fire of the material world. We are being singed by ‘KAMA, KRODHA, LOBHA, MOHA, MADA, & MATSARYA’ all the time and showers us with the grace of Shree Radha Raman Lalju.
The ‘BHAKTI RASAMRIT SINDHU’ states that if we have developed even a weebit of longing for the Lord, it is the unconditional grace of our Sadguru.
Raja Bharat who did not get entangled into anything material but when he came to the forest he got attracted towards a fawn. Earlier, when ever he would meditate, he would get the darshsan of the Lord but now he was only seeing the fawn.
He would be thinking about the fawn all the time and when he died thinking about the baby deer, in the next birth he was born as one.
One might have lived a very pious life but if at the time of death any wrong thought crosses the mind then;
‘PUNARAPI JANANAM PUNARAPI MARANAM, PUNARAPI JANANI JATHAREY SHAYANAM’.
You need to bear this is mind that He is my Sadguru who has been sent to me by Shree Radha Ramanji out of His sheer compassion.
I don’t know anything beyond this and neither do I need to know.
When there is faith, even a stone turns into a SHIVALINGAM.
My Sadguru will only ultimately lead me to the Lord!
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
