Radharamano Vijayate

Hindi —
*जय गौर*
*श्री राधारमणो विजयते*
*वैष्णव के सोलह श्रृंगार* गुरुदेव महाराज ने एक वैष्णव के सोलह श्रृंगार के बारे में कहा है
1 *तिलक* सबसे पहला श्रृंगार है तिलक। यह एक वैष्णव के माथे का वो सिंदूर है जिसे देखकर यह पता चलता है कि यह कलयुगी जीव नहीं राधा रमण जी का दास है।
2 *कंठी* दूसरा श्रंगार है कंठी। जीव राधा रमण जी का दास है, उसका प्रमाण यह कंठी रूपी मंगलसूत्र है। महाराज श्री कहते हैं *कबीरा कुक्कर राम का मोती मेरा नाम गले विच डोरी नाम दी जित खेचत तित जाऊं*
3 *शिखा* वैष्णव का तीसरा श्रृंगार है शिखा वैष्णव की वह ब्रह्मग्रंथि है जो कि ठाकुर जी की ध्वजा है।
4 *जाप माला* दुनिया में अर्थ का बोध धन से होता है और वैष्णव के धन का बोध माला से होता है।
5 *वैष्णव संग* वैष्णव का यह श्रृंगार उसके संग/सेवा से होता है आसपास वैष्णव होंगे तो भक्ति सहज हो जाती है। वैष्णव संग हो तो भक्त की कीमत बढ़ जाती है।
6 *ग्रंथ* ग्रंथों का अध्ययन सर्वश्रेष्ठ है पर इनका दर्शन मात्र करने से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। 7 *तुलसी महारानी* तुलसी महारानी जी के आश्रय में जप करने का सर्वश्रेष्ठ स्थान है यह ठाकुर जी की सेवा में प्रसन्नता का प्रमाण है।
8 *राधारमण चित्रपट*
राधा रमण जी का चित्रपट संबंध अभिलेख और प्रयोजन का निरूपण है जितने भी विग्रह चित्रपट है उनमें बनाने वाले की कला है, पर राधा रमण जी का चित्रपट स्वयं राधा रमण जी ही हैं।
9 *हरिनाम संकीर्तन* हरिनाम संकीर्तन भी एक गुरु के द्वारा वैष्णव को दिया गया श्रृंगार ही है गुरुदेव महाराज जी कहते हैं,जो हरि नाम संकीर्तन में नाचे नहीं वह वैष्णव ही नहीं।
10 *प्रसाद* एक वैष्णव जो भी ग्रहण करता है वह प्रसाद ही है एक वैष्णव के जीवन में सब कुछ प्रसाद ही है बाकी साधारण तो सब विषाद है।
11 *संप्रदाय/ प्रणाली*
महामंत्र को कीर्तन गोपाल मंत्र को जाप
*राधारमणीय/ चैतन्य आश्रित* संप्रदाय का अर्थ ही संस्कार है। भगवान के साथ क्या संबंध है? क्या भाव है? क्या मार्ग है?
12 *संत* एक गुरु के द्वारा वैष्णव को दिया गया यह एक अनमोल श्रृंगार है जो संत को देखकर प्रणाम ना करें वह वैष्णव ही नहीं।
*तृणादपी सुनीचैन तरोरपि सहिष्णु नाम अमानी न मान देन कीर्तनीय सदा हरि*
13 *हरि नाम प्रचार* हर वैष्णव को जब भी अवसर मिले हरि नाम का प्रचार करना चाहिए। इससे गौर सुंदर प्रभु प्रसन्न होते हैं। नित्यानंद प्रभु स्वयं घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहे हैं *भैया तेरे पांव पड़ूं एक बार हरि बोल*
14 *वृंदावन धाम* गुरुदेव महाराज कहते हैं कि एक वैष्णव की एकमात्र ठौर है श्री वृंदावन धाम। उसका यही लक्ष्य होना चाहिए कि तन से या धन से नहीं मन से कभी वृंदावन ना छूटे।
15 *कथा श्रवण* गुरुदेव महाराज कहते हैं की दुनिया के धंधे गंदे बनाते हैं लेकिन कथा श्रवण इस दुनिया में बंदा बनती है। अगर कोई भी समस्या है तो कथा श्रवण करो तुरंत समाधान मिल जाएगा
16 *गुरु कृपा* एक वैष्णव के जीवन का मूल श्रृंगार है, गुरु कृपा। शास्त्र कहते हैं कि बड़ों बड़ों ने गुरु कृपा से ही सब कुछ पाया है।
*गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपनो जिन गोविंद दियो मिलाय*
इस तरह गुरुदेव द्वारा दिए गए यह सोलह सिंगार एक वैष्णव का निर्माण करते हैं।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha-Sutra:
The sixteen embellishments of a Vaishnava
Guru Maharaj talks about the sixteen adornments of a Vaishnava –
1.Tilak: This is the mark worn on the forehead of the devotee which distinguishes a wordly human from the servitor of Shree Radha Ramanju.
2.Kanthi: The Tulsi mala worn around the neck by the devotee is the Mangalsutra. Shree Kabirdasji says, ‘KABIRA KUKKAR RAMA KA, MOTI MERA NAAM I GALEY MEIN DORI NAAMKI, JIT KHECHAT TITA JAAUN II’
3.Shikha: This is the ‘Bramhagranthi’ of the devotee, denoting Shree Thakurji’s ‘Dhwaja’.
4.Japa Mala: The world recognises material wealth whereas the wealth of the Vaishnava is his ‘Mala’.
5.Vaishnava Sanga: The Vaishnava is associated with holy men and revels in their company.
6.Grantha: Reading the scriptures is great but even their darshsan is a blessing.
7.Tulsi Maharani: To do the Japa in the refuge of Shree Tulsi Maharani sanctifies it with an inner joy.
8.Shree Radharamanji’s Swaroop: A painter paints Shree Thakurji’s Swaroop but in case of Shree Radha Ramanju, it is Shree Thakurji Himself.
9.Harinaam Sankirtan: Dancing in divine ecstasy in the Hari Naam Sankirtan is Shree Guru’s blessing.
10.Prasad: The Bhog offered to Shree Thakurji partaken by the Vaishnava is the Prasad.
11.Sampradaya and Tradition:
‘MAHAMANTRA KO KIRTAN GOPAL MANTRA KO JAAP’.
‘RADHARAMANIYA/CHAITANYA ASHRIT’,
These are the traditions being followed are laid down by Shree Mahaprabhuji.
12.Saint: The Vaishnava bows down in respect to the saints.
13.Harinaam Prachaar: It is the duty of the Vaishnava to chant and propagate the Divine Name.
‘TRUNAADAPI SUNICHENA TAROR API SAHISHNUNA I
AMANINO MAAN DENA KEERTANEEYA SADA HARI II’
Shree Mahaprabhuji delights when the Divine glories are sung or narrated.
Shree Nityanand Prabhu would go door to door and beg, ‘Please chant Hari Naam once’.
14.Shree Vrindavan Dham: Braja is the permanent address of the Vaishnava. Mentally, he should always reside in Vrindavan.
15.Katha Shrawan: Listening the Katha, purifies our soul. The Katha provides the solution to all the problems.
16.Guru Kripa: Guru’s grace is the most valuable treasure of the Vaishnava. The scriptures proclaim that Guru’s grace is all powerful.
‘GURU GOVIND DOU KHADEY, KAAKEY LAAGAHU PAAYA I
BALIHAARI GURU AAPKI, JINHA GOVIND DIYO MILAYA II’
These are ‘SOLAHA SHRINGAR’ of the Vaishnava.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
