Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाधवगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
गुरुदेव महाराज कहते हैं, कि लोग कहते हैं, हमने कथा सुनी, सब तो याद नहीं रह सकती। सब भूल जाइए, कथा में, कुछ याद रखने की हमारी सामर्थ ही नहीं है। कथा में केवल एक ही चीज याद करने योग्य है, और वह है भगवान का नाम। सब भूल जाइए, इसने किसको मारा, उसका पूर्व जन्म में यह था, आदि आदि। सब कुछ वैसे तो यह सब अच्छा है भगवत लीला चिंतन से सब कुछ उद्भव होता है। इससे जानकारी बढ़ती है। संबंध बढ़ता है, आनंद आता है। इतना ही है, परंतु आप अगर यह सब कुछ स्मरण रहा भी, और भगवान के नाम की विस्मृति हो गई, तो काम बनेगा नहीं। सब भूल गए लेकिन भगवान का नाम याद रहा, मुख से निकल गया श्री राम। एक बार राम का नाम लेने से मृत्यु के समय तो रावण के मुख से भी निकला था, और वह कहां पहुंच गया। *संपूर्ण जीवन के कल्याण का आवास कल्पवृक्ष रूपी भगवान का नाम ही है।*
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
