Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मानव से महामानव बनने के लिए तीन स्वभाव*
परिणाम जब क्रिया को प्रभावित न करें तो उसका नाम दृढ़ निश्चय है। धर्मगुरु और धार्मिक व्यवस्था में समाज के लोकाचार का pressure नहीं देना चाहिए। उसमें भी आपका हित है, कभी महात्मा के आने में हित है, कभी उसके ना आने में भी हित है। कभी बोलने में आपका हित है, कभी नहीं बोलने में भी आपका हित है। किसी भी कार्य का परिणाम उस कार्य में दृढ़ निश्चय ही परिणाम का motivation है।
तीन तरह के स्वभाव मानव को महामानव बनाते हैं
सबसे पहली बात है
*दृढ़ निश्चय* यानी
*determination*
हम सबके जीवन में निश्चय होता है लेकिन स्थिर नहीं होता। इंद्रियों को जीत लो, निश्चय होता है लेकिन दृढ़ नहीं होता। *इस संसार में निश्चित कुछ नहीं है पर हम निश्चय दृढ़ कर सकते हैं*। हम वस्तुओं को निश्चित करने में लग रहे हैं, जो कि संभव नहीं है। निश्चय को दृढ़ नहीं कर रहे बल्कि निश्चितों को दृढ़ करने में लग रहे हैं। निश्चित को निश्चित करना व्यर्थ का पुरुषार्थ है। निश्चय को दृढ़ कर लेना सामर्थ का पुरुषार्थ है। दृढ़ निश्चय क्या है?
*जिस क्रिया में परिणाम जब क्रिया को प्रभावित न करें तो उसी का नाम दृढ़ निश्चय है*।
महाराज श्री कहते हैं जिस प्रकार हमारी परंपरा में कथा की प्रधानता है अनिश्चितताएं होते हुए भी जैसे अर्थ आदि, कथा की सेवा में दृढ़ निश्चय है।
कभी महात्मा के आने में आपका हित है, कभी उसके ना आने में भी आपका हित है। कभी बोलने में भी आपका हित है, कभी उसके ना बोलने में भी आपका हित है। किसी भी कार्य का परिणाम उसका दृढ़ निश्चय ही उसका motivationहै। इस धरती पर कोई बिल्कुल सही हो ही नहीं सकता, और इस धरती पर कोई बिल्कुल गलत भी हो ही नहीं सकता। जो बिल्कुल सही है वह बहुत खतरनाक है, उससे बचना जरूरी है। जो बिल्कुल गलत है वह कम खतरनाक है। मानव को महामानव बनने में सबसे पहले है दृढ़ निश्चय यानी *determination*।
दूसरा सबसे बड़ा स्वभाव है *कर्मण्यता*। जिसको दूसरी भाषा में हम पुरुषार्थ कह सकते हैं। *constant efforts*
तो पहले है स्थिर निश्चय और दूसरा है कर्मण्यता
निश्चय ही निश्चय हो, और कर्मण्यता ना हो तो क्या करोगे। अगर निर्णय पक्का है और उसे पर काम ना हो तो भी बात नहीं बनेगी।
तो पहले है स्थिर निश्चिय और दूसरा कि constantly थोड़ा थोड़ा effortsकरते जाइए करते जाइए। हम जब कथा करते हैं अगर पूरे जीवन में एक भी व्यक्ति को राधा रमण जी के चरणों से प्रीति हो गई तो 10000 कथा हमारी सफल हो गई। कई बार हम देखते हैं की भक्ति के पथ पर निश्चिय हमारा पक्का हो गया, लेकिन कर्मण्यता नहीं आई। निर्णय तो बढ़िया आसानी से हो जाता है। लेकिन कर्मण्यता पक्की नहीं होती। निर्णय तो मन ही मन में लिया जा सकता है।कर्मण्यता के लिए ही बाह्य प्रयास जरूरी है। दूसरी बात है की मन के द्वारा लिया गया निर्णय कर्मण्यता के द्वारा ही पता चलेगा कि स्थिर है या नहीं। कई बार निश्चित हमारा पक्का हो जाता है,लेकिन कर्मण्यता नहीं होती इसके कारण निर्णय भी शिथिल पड़ जाता है। कर्मण्यता ना होने से निर्णय को over confidence कहा जाता है।
तो पहली बात है
*स्थिर निश्चय यानी determination और दूसरी बात है कर्मण्यता यानी constant effort* और
तीसरी सबसे महत्वपूर्णबात है
*जीवन का आदर्श यानी role model*।
अगर पुरुष को महापुरुष बनाना है, तो आपको इन तीन चीजों को अपने जीवन में उतारना होगा। पहला *स्थिर निश्चय* दूसरा *कर्मण्यता* और तीसरा है *जीवन का आदर्श*
जीवन का आदर्श कौन है? आदिकाल में ऋषि मुनि ही जीवन का आदर्श होते थे।इसलिए बड़े-बड़े राजा महाराजा भी उन ऋषियों की तरह आचरण करने का अभ्यास करते थे। हम किसी ऐसे को जीवन का आदर्श कैसे बना सकते हैं, जो कि असल में नहीं है। एक एक्टर या एक्टिंग कैसे जीवन का आदर्श हो सकती है। आज की तारीख में अगर कोई जीवन का आदर्श बनने के लायक है तो वह हमारे देश के सैनिक हैं, जो कई सारी विपरीत परिस्थितियों में भी सीमा पर खड़े होकर हमारे देश की सुरक्षा करते हैं। rolemodel होने के लायक अगर कोई व्यक्ति है तो वह किसान है, जो इतनी आधुनिक दुनिया होने के बावजूद भी गांव में रहकर मेहनत करके आपकी प्लेट में रोटी पहुंचाता है। इसके अलावा role model बनने के लायक अगर कोई है तो वह इस देश का महात्मा है। जिसने इतनी विपरीत गांव के बावजूद भी वर्षों वर्षों मेहनत करके इस देश की परंपरा का संरक्षण किया है। कभी-कभी रोल मॉडल बनने के लायक वर्षों वर्षों मेहनत करके इस देश का कोई नेता भी हो सकता है। जिसके कारण संपूर्ण देश के लोगों को सनातन के पथ पर चलने का उत्साह होने लगा है। यह सब विचारशील बातें हैं। इसलिए जीवन में तीन ही चीज हैं। *determination*, *constant effort* & *role model*
अपने जीवन में इस नव वर्ष में यह तीन बदलाव जरूर लाएं।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
Three essentials to rise from Human to Superhuman.
When the result does not influence the action, it is called a firm resolve. Social customs and public pressure should not be imposed upon our Dharma and Guru. Sometimes, the arrival of the saint and at other times even his not coming can be a blessing. At times, speaking or at other remaining silent can prove to be a boon. In every undertaking, it is the unwavering resolve that is true motivation and not the outcome.
There are three types of dispositions that transform an ordinary human being into a great one.
The first is a firm resolve or determination.
All of us make resolutions in life, but they are not firm. We decide to control the senses, but the very next moment we slip. The world is transient yet, we can take a firm resolve. We dispense our energy trying to make external things work instead of strengthening our inner resolve. Trying to fix the uncertainties is futile but to strengthen our resolve is true strength.
What is firm resolve?
When the outcome of the action does not affect the action, it is a firm resolve.
Maharajshri says that in our tradition, the katha holds primacy despite many uncertainties such as resources and circumstances as our commitment to its fulfilment is firm and certain. Therefore, there is a benefit in the arrival of a saint and sometimes in his absence. Sometimes speaking serves the purpose, at times silence. The result should never be the motivation, just a firm resolve should be the sole purpose.
No one can be right all the time and no one can always be wrong. The one who claims to be right all the time; is dangerous in comparison to the one who is wrong.
So, the first step toward becoming an extraordinary human is determination.
The second great quality is karmanyata or constant effort.
First comes a firm resolve and the second is persistent action. What is the use of the resolve without an effort? Even the strongest of decisions bear no fruit if it is not followed by action. Therefore, strive continuously. When we narrate the Katha and even if one person develops love for the lotus feet of Shree Radha Raman, it is far more benefitial than the narration of ten thousand discourses.
Often we see that our resolve on the path of devotion becomes firm, without any action. To resolve is easy but perseverance is difficult. We can decide mentally, but effort requires outward action. Only sincere efforts determine whether our resolve was firm or not? When there is no effort, the decision is merely overconfidence.
So the first is a firm resolve, second is constant effort, and the third most important is an ideal of life – a role model.
If we want to become great, these three are the prerequisites. A firm resolve, ceaseless effort and a noble ideal.
Who should be the ideal in life? In ancient times the sages and seers were the role models; even kings tried living like them. How can we make someone our ideal who is not real? How can an actor or acting become a role model?
Today, if anyone deserves to be an ideal, it is the soldiers who stand guard at the borders amid countless hardships in order to protect us. Worthy role models are the farmers who live in villages and toil hard so that bread reaches our plates. Also worthy are the saints of this land who, despite adverse conditions, have labored for years to preserve our traditions. At times even a leader who, through years of dedication, inspires the nation to walk the path of the Sanatan Dharma can become an ideal. These points need pondering.
Therefore, a great life only requires three things:
Determination, Constant Effort, and a Role Model.
In this New Year, be sure to bring these three changes into your life.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
