Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*धर्म के 10 लक्षण*
*पूज्य गुरुदेव मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
रावण 10 मुख वाला है तो राम जी चरित्र के 10 गुण वाले हैं।
मनुस्मृति का श्लोक कहता है कि धर्म के 10 लक्षण होते हैं।
*राम चलते फिरते धर्म का स्वरूप है*। इसलिए राम में 10 गुण है। वह 10 गुण ,जिसे उन्होंने रावण को जीता है। और पूरे राम के चरित्र में इन 10 गुणों का दर्शन होता है। यह उनके ऐश्वर्य गुणों की बात नहीं है, बल्कि उनके स्वभाव के गुण की बात है। जो गुण कहे हैं, 12 या 16 वह अलग गुण है। यह वह गुण नहीं है। यह स्वभाव के वो गुण है, जो हर एक व्यक्ति में जरूर होने चाहिए।
*पहला गुण है धृति*, धृति का अर्थ है धैर्य। आपके पास धैर्य है कि नहीं, धृति। मनुस्मृति में धर्म के इन 10 लक्षणों का वर्णन है। जिसमें से पहले लक्षण है ,धैर्य। अगर आपको भगवान पर पूरा भरोसा है, अगर आप भगवान के चरणों में पूरी तरह समर्पित हो, तो उसका पता कैसे चलता है। पहला प्रमाण यही है, कि आपके हृदय में धैर्य होगा। इसमें देर हो सकती है, अंधेर नहीं हो सकती। भगवान जरूरी नहीं है, कि आपके सुख का विचार करें, पर एक बात में भगवान ने पक्का वादा किया है। कि किसी भी हाल में आपका अहित नहीं होने देंगे। जैसे मां-बाप बच्चों के सुख का विचार नहीं करते, पर हित का विचार करते हैं। कि उसका अहित न हो हित का विचार करते हैं। जैसे बच्चा टाफी मांगे तो वह 10 टॉफी मांगता है। तो मां दो के बाद कह देती है, बस और नहीं मिलेगी। क्योंकि पेट खराब हो जाएगा, दांत खराब हो जाएंगे। पर मां को मालूम है कि ज्यादा सुख उसके हित के लिए अच्छा नहीं है। जो इस संवेदना को समझता है, उसके जीवन में स्वाभाविक धैर्य है। धैर्यवान व्यक्ति समय का विचार करता है। परमात्मा का स्वरूप समय ही है। अच्छी से अच्छी चीज, समय खराब हो तो व्यर्थ है।
*दूसरा है क्षमा* आपके पास क्षमता है कि नहीं। क्षमा करना भी एक कला होती है। क्षमा करने वाला व्यक्ति जीवन भर दिखाता रहता है, कि मैंने तुम्हें क्षमा कर दिया। यह भी क्षमा ना करने का ही एक स्वरूप है। अगर आपने अपने स्वभाव के विपरीत कुछ किया है, तो उसे प्रदर्शित करें। पर अगर आपने वह किया है, जो आपका स्वभाव है, तो आपने कुछ भी श्रेष्ठ नहीं किया। पेड़ को अगर पत्थर मारो तब भी वह फल ही देगा।
*अगला है ,दम*।
दम का मतलब है अपने ऊपर आपका नियंत्रण कितना है?
*अस्तेय कहते हैं*। किसी दूसरे की वस्तु को ना लेना।
*शोउचता मतलब पवित्रता*
*इंद्रिय निग्रह*
मतलब अपनी इंद्रियों को कंट्रोल में कर लेना।
*धीर, विद्या*
धीर का मतलब होता है बुद्धि।
विद्या का मतलब होता है अनुभव।
*सत्य और अक्रोधता* यह राम के 10 लक्षण है। यह ऐसे लक्षण है जो राम के संपूर्ण चरित्र में प्रकाशित होते हैं। अगर हम राम के इन 10 गुणों में से किसी एक को भी अपने जीवन में उतार लें तो हमें यहीं पर अपने जीवन में अयोध्या और साकेत का अनुभव होने लगेगा।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari Bol II
Katha Sutra:
The Ten Characteristics of Dharma
We see that Ravana is portrayed with ten heads and in contrast, Lord Rama is adorned with ten virtues. A verse from the Manusmriti declares that Dharma has ten defining characteristics.
Shree Rama is the embodiment of Dharma. These ten virtues dwell in Him. It is through these very qualities He conquers Ravana. Throughout the Ramkatha, these virtues shine forth clearly. These are not majestic or supernatural attributes. They are often described as twelve or sixteen Divine virtues. These qualities should be inculcated in every human being.
The first is Dhriti — steadfastness or patience.
We must ask ourselves; do we have patience? The Manusmriti says that patience is the foremost mark of Dharma. If one has a complete faith in God and has wholly surrendered at His Divine Lotus feet, then the first sign is patience. There may be a delay, but there can never be injustice. God does not promise to provide every comfort, but He has given one firm assurance that under no circumstances will He allow any harm to come to us.
The parents don’t allow the child to play with fire, because they think of the child’s welfare. A child may demand ten candies, but the mother stops him after two, saying, “No more.” Why? Because too many sweets would harm the stomach and damage his teeth. The mother understands that any thing in excess is not good. One who understands this sensitivity, develops natural patience in life. A patient person understands the importance of time. Time itself is the manifestation of the Divine. Even the best of things become useless when the time is unfavorable.
The second virtue is Kshama — forgiveness.
Do we possess the capacity to forgive? Forgiveness is an art. Often, a person who “forgives” continues to remind others throughout the life that he has forgiven. This is not forgiving. If you have done something contrary to your nature, you will display it proudly but if you have acted according to your true nature, then you have not done anything extraordinary. Strike a tree with stones and it gives you fruits.
Next comes Dama — self-restraint.
This refers to how much control we have over ourselves.
Then Asteya — not stealing.
It means not taking what belongs to others.
Then Shaucha — purity.
Purity of thought and actions.
Next is Indriya-Nigraha — control of the senses.
The ability to keep one’s senses under control.
Then comes Dheehi and Vidya.
Dhee means intelligence or wisdom.
Vidya means knowledge born out of experience.
Finally, Satya and Akrodha.
Truthfulness and freedom from anger.
These are the ten virtues reflected in Lord Rama. They illuminate His entire life. If we can imbibe even one of these ten virtues into our own lives, we will begin to experience Ayodhya and Saketa within our very existence here and now.
II Gurudev Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
