Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
*नाम का रस* गुरुदेव महाराज कहते हैं हरि नाम तो खूब सहज है। *भाव कुभाव अनख आलस* गोस्वामी जी कहते हैं, दवाई है, औषधि है, भगवन नाम खूब कृपा कर सकता है। आपद की निवृत्ति से हम नाम की कृपा का अनुभव करते हैं। अंतस की शुद्धि से *चेतो दर्पण मार्जनम* उसमें भी हम नाम की कृपा का अनुभव करते हैं। कि हमारा चित्र शुद्ध होगा, आपद की निवृत्ति होगी, स्वभाव का परिवर्तन होगा। यह सब गुण भी नाम के केवल ऐश्वर्यात्मक गुण हैं। प्रभावशाली गुण हैं,जैसे नाम और नामी अभेद होते हैं। उस प्रकार उनके गुण भी अभेद होते हैं। श्री कृष्ण उद्धारक हैं,श्री कृष्ण मोक्षदायक हैं,श्री कृष्ण परम ईश्वर हैं,श्री कृष्ण सच्चिदानंद विग्रह हैं,यह सब श्री कृष्ण के ऐश्वर्यात्मक स्वरूप हैं। *सदा प्रसन्न माधव* यह श्री कृष्ण का ऐश्वर्यात्मक गुण है। पर *प्रेमाश्रु पूर्णो हरि* यह श्री कृष्ण का माधुर्यात्मक गुण है। नाम चित्त का परिमार्जन करता है। *भाव कुभाव अनख आलस* को भी उद्धार कर देता है। अजामिल की तरह नामाभास का भी अभ्यास किया जाए, तो भी बैकुंठ की प्राप्ति हो सकती है। भगवत धाम की प्राप्ति हो सकती है। चित्र वृत्त की शुद्ध हो सकती है। कलयुग में केवल नाम ही एकमात्र आधार है। यह सब नाम के केवल ऐश्वर्यात्मक गुण हैं ।पर जैसे छोटी सी शीशी में इत्र को भरा जाता है, और कभी भी ढक्कन खोलकर उसकी सुगंध ली जा सकती है। ऐसे ही नाम के भीतर जो अनंत लीलाओं का परमास्वादन है, *कृष्ण कहते ही जो उस रस का परम संचार हृदय में हो जाए, वह नाम का विशुद्ध माधुर्यात्मक गुण है*। जैसे कोई कहे कि अच्छी बनी हुई मिश्री में यह यह गुण हैं, और कोई कहे कि अच्छी कितनी भी बनी हो जब तक उसका स्वाद न हो तो उसका आस्वादन नहीं किया जा सकता। हम सब जीव सामान्यता नाम के गुणों से आकर्षित होकर नाम का आस्वादन करते हैं। माला इसलिए पकड़ी है, क्योंकि संतों ने और शास्त्रों ने ठोक बजाकर कहा है, कि *कलयुग केवल नाम आधारा *सुमरि सुमरि नर उतरे ही पारा* नाम के गुणों से आकर्षित होकर औषधि की तरह नाम का आस्वादन करना एक दशा है। वह भी श्रेष्ठ है, वह भी कृपा करेंगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। पर इससे भी एक भिन्न दशा है जो सामर्थ हम चैतन्य चरण चंचारिक जीवों के पास है और वह है नाम के रसास्वादन की दशा। *जब किसी वस्तु में रस आता है तो उसके गुण गौण हो जाते हैं ।तब रस प्रधान होता है गुण प्रधान नहीं होता*। गोपियों के भीतर श्री कृष्ण का रस प्रधान है, गुण प्रधान नहीं है। कि तुम निर्गुण हो कि तुम सगुण हो, कि तुम ईश्वर हो ,कि अविनाशी हो ,कि विनाशी हो क्या हो यह आप जानो। आप हमारे हो यह हम जाने हैं। तुम सुंदर हो कि असुंदर हो यह तुम जानो, इससे हमारा कोई अर्थ नहीं है। सही बात तो यह है कि किसी को किसी वस्तु में रस आ जाए तो उसमें गुणों की बात छोड़ो अगर सैकड़ो दोष भी हो तो भी 10 बार समझाने के बावजूद भी वह व्यक्ति उसे वस्तु का त्याग नहीं कर सकता। उसे वस्तु में रस आ गया है, रस की प्राप्ति हो गई है ।इसी प्रकार *अगर नाम का स्वाद है रस है उसमें उसके गुण दोष का चिंतन नहीं होता*।
*गुरुदेव समर्पणम*।।
परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
II Shree Radharamanno Vijayatey II
II Shree Nitai Gaur Hari II
Katha Sutra:
NAAM-RASA
Gurudeva Maharaj says that chanting the Divine Name is the easiest thing to do. Goswamiji says,
‘BHAAV KUBHAAV ANAKH AALASHU’, that the Divine Name is a medicine and bestows divine grace. In the hour of difficulty we can experience it. It purifies our ‘Antahakarana’, ‘CHETO DARPAN MAARJANAM’ and only then can we experience it. When our ‘Chitta’ is cleansed, the calamity can be avoided and we become humble. These qualities though are just the glories of the Divine Name. The intrinsic nature is that the Name and the Almighty are One. Similarly, their characteristics are also the same. Shree Krishna is the redeemer, He grants liberation or ‘Moksha’, He is the Supreme Personality of Godhead, He is ‘SADCHIDDANANDA PARA BRAHMAN’. ‘SADA PRASANNA MADHAVA’, this is His glory. But ‘PREMASHRU POORNO HARI’, this is His compassionate nature.
The Divine Name cleanses our ‘Chitta’ and grants salvation unconditionally.
Like ‘Ajamila’, even if the Holy Name is uttered materially, it liberates and the Jeeva goes to ‘Vaikuntha’. In this age of Kali, ‘BHAGWAD NAAM’ is our only support or foundation. These are all the glories of the Divine Name.
The most expensive perfume is seal packed in a small bottle and one can just open it and the fragrance wafts around.
In the same way, the divine vibration of the Holy Name can be experienced when it starts percolating within. Until and unless we don’t taste it, merely hearing or reading will not suffice. The ordinary mortals experience just the divinity on the surface. We tell the beads of the rosary as the saints have very clearly stated, ‘KALYUGA KEWAL NAAM AADHARA, SUMIRI SUMIRI NARA UTARAHI PAARA’. To be attracted by its glories is one and that too is a blessing. The higher state which we can experience by the Divine grace of Shree Chaitanya Mahaprabhuji is to be able to savor the nectar of Divinity. When we taste the Rasa then the qualities don’t matter. For the Gopis of Vrindavan, the Krishna Rasa is supreme, not His glories. Whatever He is, doesn’t matter to them.
When the Rasa becomes important then everything else becomes worthless.
Therefore, let us pray that we get the taste of this Divine Nectar.
II Gurudeva Samarpanam II
II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
