Radharamano Vijayate

Hindi —
*कथा सूत्र*
*मनमाधवगौडेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज*
गुरुदेव महाराज कहते हैं कई बार नाम कितना काम कर देता है, अजामिल को तार दिया नाम ने। इसलिए नाम तो ठाकुर जी का ही रखो घरों में। तुम में दम नहीं है नाम में तो दम है। जहर अगर कोई भूल से भी पी ले, तो मर सकता है। अजामिल ने भी भूल से ही नाम ले लिया तो तर गया। भगवान के नाम में सब सामर्थ है। मेहंदी हरी होती है, और उसमें लाल रंग छुपा होता है। जब हम लगाते हैं तो हरी होती है, सुख जाए तो लाल छाप हाथ में आ जाती है। ऐसे ही भगवान के नाम में भगवान के प्रेम का रंग छुपा होता है। मेहंदी लगाओ तो हरा रंग चढ़ता है, और हरि बोलो तो प्रेम रंग चढ़ता है। तुम अगर सीधा लाल चढ़ा लो तो वह चढ़ता नहीं है। संभव नहीं है। उसको घिस-घिस कर रंग बनाया गया। इसलिए शास्त्रों को घिस-घिस कर तुम्हारे गुरु ने जिस नाम को तुम्हें दिया। उसकी अपने मन पर मेहंदी लगा लो, बस फिर देखना, उसको सूखने दो। जैसे मेहंदी लगाने वाली माताएं कितनी दूर-दूर रहती है, कि मुझे कोई छू ना दे। पता चले कि कितना रंग लाल हुआ है। जब यह साधारण मेहंदी लगाकर कोई सावधान हो जाता है, तो कृष्ण नाम लेने वाले के अंदर स्वयं सावधानी घट जाती है। कौन छुए, कौन न छुए, किसको छुआ, किसको ना छुआ। अनुभव करोगे कि अपने आप ही वह मेहंदी पक जाएगी। और तुम्हें पता ही नहीं चलेगा की कब प्रेम का रंग तुम पर चढ़ गया।
*गुरुदेव समर्पणम*
।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||
#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation
For English—
Join WhatsApp channel —
https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S
Join Instagram broadcast channel —
https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/
