Shri Pundrik Goswami Ji Shri Pundrik Goswami Ji
Menu
  • Home
  • Maharaj Ji
    • Life
    • Biography
    • Our Parampara
    • Works
    • Shri. Radha Raman Ji
    • Honours & Awards
    +
  • Our Works
    • Youth Lectures/Talks
    • Culture and Celebration
    • Leadership & Ethics
    • Peace Initiatives
    • Service and Social Programs
    • Kathas
    • Nimai Pathshala
    • Publications
    +
  • Trust
    • Vaijayanti Sewa Sansthan Trust, Vrindvan
    • Amritsar Peeth
    • Jalandhar Peeth
    • Gaushala
    • Ludhiana Peeth
    • Gopal Club
    +
  • Our Blog
  • Services Activities
    • Vittaja Sewa
    • Tanuka Sewa
    • Mansi Sewa
    • Future Plans
    +
  • Events
  • Donation
  • Contact Us

Pundrik-ji-sutra-9/2/26

HomeEvents for March 2026
09 Feb

By Pundrik Goswami

No Comments

In News

Pundrik-ji-sutra-9/2/26

Radharamano Vijayate

Hindi —

 

*महाराज श्री का लुधियाना आगमन*

07/02/2026

 

आज काफी समय के अंतराल के बाद पूज्य महाराज श्री पुंडरीक गोस्वामी जी लुधियाना पधारे। राधा माधव संकीर्तन मंडल के 37वें संकीर्तन वर्ष के उपलक्ष्य में बीआरएस नगर दुर्गा माता मंदिर लुधियाना में अपना शुभ आशीर्वाद और कृपा सभी शिष्य परिकर को और लुधियाना वासियों पर परिवर्षित करने के लिए महाराज श्री जालंधर कथा में से समय निकालकर लुधियाना पधारे। सबसे पहले उन्होंने संकीर्तन के 37वें वर्ष पर बधाई दी और सिद्ध पीठ के 75वें संकीर्तन वर्ष के सम्मेलन में उपस्थित न होने के लिए क्षमा याचना की। फिर उन्होंने *राम राघव, राम राघव, राम राघव, रक्षमाम* से संकीर्तन शुरू किया। जैसे ही संकीर्तन शुरू हुआ हृदय में एक अजीब सी लहर उठनी शुरू हुई ।

महाराज श्री ने कहा कि यह आपका मूल है जब मूल उर्दगमन हो जाता है तो ठाकुर जी वर लेते हैं।

*जीवेर स्वरूप होय नित्य कृष्ण दास*

अपनी ना आने के कारण के बारे में महाराज जी ने बताया कि उनकी फ्लाइट में कुछ मिस मैनेजमेंट होने की वजह से वह नहीं आ पाए, लेकिन उस रात को स्वप्न में पिताजी महाराज(श्री श्रीभूति कृष्ण गोस्वामी जी महाराज) ने संपूर्ण दरबार में कोमल जी, दंडी स्वामी महाराज, और देवता जी की उपस्थिति में दर्शन दिया और कहा कि जब मैं संपूर्ण उत्सव के 38 दिनों में यहीं बैठा हूं तो तुम्हें आने की क्या जरूरत है। *यह महाराज जी का अपना निजी चिंतन अनुभव था*। कि जितने दिन भी महामंत्र दंडी स्वामी में हुआ इतने दिन महाराज श्री श्री भूति कृष्ण गोस्वामी जी महाराज वहां उपस्थित थे। दो प्रत्यक्ष संतों का मिलन तो उस उत्सव में सबने देखा पर दो अप्रत्यक्ष संतों का मिलन भी महाराज श्री ने उत्सव का अनुभव किया।

महाराज श्री कहते हैं कि अलग-अलग शहरों के लोग अलग अलग कार्यों के लिए प्रसिद्ध है कई वैष्णव कथा के आयोजन में बड़े प्रसिद्ध है, कई वैष्णव सेवा में बड़े प्रसिद्ध है, कई वैष्णव ठाकुर जी का मनोरथ करने में बड़े निपुण है, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि ऐसे संकीर्तन प्रेमी आपको लुधियाना के अलावा कहीं नहीं मिलेंगे। यह सब ठाकुर जी की और बड़े महाराज जी की आप लुधियाना वासीयों पर कृपा है। इसके बाद संकीर्तन में ही अपने निज चिंतन को प्रकट करते हुए महाराज जी ने कहा।

किशोरी जी एकांत में बैठी थी,रास में नृत्य करते-करते श्री श्याम सुंदर जी की घूमते घूमते पीतांबरी चंद्रावली जी की चुनरी में फंस गई। तो वह सुलझाने बैठ गई ।तो इस बात से प्रिया जी को मान हो गया। यह मान वास्तव में रूठना नहीं है ,यह प्रेम का उद्दीपन है। उसको बढ़ाता है। जिस प्रकार थाली तुम्हारे सामने हो और खाने ना दें, तो वह उसकी भूख को बढ़ाएगा। जिस प्रकार बच्चा रोता है तो मां पहले उसे टाफी दिखाती है, तरह-तरह के खिलौने दिखाती है, जो फिर भी चुप नहीं होता तो कोने में लेजाकर अपने आंचल से ढककर उसको अपना दुग्धपान कराती है, तो वह चुप हो जाता है। उसी प्रकार जब तुम्हारे ह्रदय में कृष्ण को पाने की लोल्यता प्रकट होती है तो किशोरी जी बड़े-बड़े यश की टोपियां पहनाती हैं ,दुनिया की बड़ी-बड़ी उपलब्धियां के खिलौने दिखाती हैं, और तब भी अगर चुप नहीं होता तो गुरु की गोदी में बिठाकर अपनी कृपा का आंचल ओढ़ाकर कथा का दुग्ध पान करा देती है ।और *पीने के बाद जब जीव नाचता है ,तो नाम संकीर्तन पैदा होता है*। यह उसकी अनुभूति है। महाराज श्री कहते हैं कि *हम सबसे छोटे हैं लेकिन हमसे जो बोलते हैं वह सबसे बड़े हैं*। तुम अगर तुम पूरे खाली होकर जाओगे, अगर नल का जल लेकर जाओगे, तो गंगाजल का प्रभाव कम हो जाएगा। पूरा खाली बर्तन लेकर जाओगे तो दूध भी पंचामृत की तरह बैठेगा। ऐसे ही अगर अपने अंतःकरण में अपने अनुभवों को लेकर जाओगे तो गुरु का अनुभव मिक्स हो जाएगा। अगर पूरे खाली होकर जाओगे और जब छलकोगे तो उसमें से निकलने वाली दिव्य अमृत धारा तुम्हारे सतगुरु देव की कृपा अनुभूति से प्रकट हो जाएगी।

महाराज श्री कहते हैं *संकीर्तन संगीत नहीं होता, संकीर्तन का वाहन है संगीत*।

जैसे महाराज श्री कहते हैं कि हम गाड़ी में बैठकर आए हैं ,तो तीन चीज जरूरी थी। पहले है गाड़ी, दूसरा है रास्ता, और तीसरा है, लक्ष्य। यह तीनों चीज चाहिए। अगर तुम्हारे पास रास्ता हो, तुम्हारे पास लक्ष्य हो, गाड़ी (साधन)ना हो तो कैसे जाओगे । *साधन, मार्ग और लक्ष्य यह तीन चीज हैं तो यात्रा पूर्ण होती है।* तुम्हारे पास साधन है, मार्ग और लक्ष्य नहीं है तो क्या कर सकते हो। साधन है, लक्ष्य है, पर रास्ता नहीं है, तो भी बात नहीं बनेगी। तुम्हारे पास मार्ग है, लक्ष्य है, गाड़ी नहीं है, साधन नहीं है। तो कैसे काम चलेगा। संकीर्तन का साधन संगीत है, जो भी वाद्य यंत्र बज रहे हैं, यह संगीत बज रहा है ,यह संकीर्तन की गाड़ी है। इस पर बैठकर *संकीर्तन नामक जगन्नाथ जी* रथ यात्रा पर निकलते हैं। *संकीर्तन नमक जगन्नाथ जी का जो रथ है वह संगीत है* संकीर्तन का साधन या गाड़ी संगीत है।

*संगीत का रास्ता जो है वह वैष्णव है।*

यहां संकीर्तन हो रहा है तो जो-जो बैठे हैं। जिससे जिस वैष्णव को यह संकीर्तन छूएगा, उसके अलावा जिसमें वैष्णवता नहीं होगी संकीर्तन उसे पर से कूद जाएगा। वह बैठा बैठा सोचेगा अरे क्या हो रहा है। 1:30 बज गए हैं 12:00 बजे का बोला था। इसीलिए कहा गया है *तृणादपी सुनी चैन तरोरपी सहिष्णु नाम अमानी न मान देन* यह वैष्णवता का मार्ग है तभी तो *कीर्तनीय सदा हरि*। संगीत होगा, पर वैष्णव नहीं होगा तो मनोरंजन हो सकता है, मनोमंथन नहीं हो सकता। संगीत की गाड़ी में हम बैठे हैं और वैष्णवता के रास्ते पर चल रहे हैं,। *राम राघव, राम राघव, राम राघव, रक्ष्माम* जितने ज्यादा वैष्णव बैठे होंगे, उतना ही हाईवे बड़ा होगा ।

महाराज श्री कहते हैं कि आजकल लाइव टेलीकास्ट का जमाना है अगर कोई वैष्णव दूर दिल्ली में बैठकर भी संकीर्तन का आनंद ले रहा है, तो यह गाड़ी दिल्ली भी जाएगी।

 

दो प्रकार का संकीर्तन होता है। *एक होता है जहां ऊपर से थोपा जाता है एक होता है जहां भीतर से निकाला जाता है*।

जैसे पानी दो तरह से मिलता है या तो ऊपर बादलों से मिलता है या नीचे जमीन में से निकाला जाता है, पर दोनों में अंतर है, जिसका पानी बादलों के आश्रित है, उसके यहां कभी-कभी अकाल भी पड़ सकता है, बे मौसम की बारिश भी हो सकती है। और मौसम में बारिश ना हो यह भी हो सकता है। दूसरा होता है जहां संत बैठते हैं और सब रसिक बैठते हैं तो बोरिंग होती है। जैसे घर में सबमर्सिबल पंप लगा होता है, तो पानी की कभी कमी नहीं हो सकती। इसलिए मैं थोप नहीं रहा, आपके भीतर से निकलवा रहा हूं । *राम राघव राम राघव राम राघव रक्षमाम* जैसे हम निवृत्त निकुंज की कोई बात बता रहे हो तो पकड़ में नहीं आती। कथा के द्वारा जब अंतःकरण में इसका बोध हो जाता है तो यह बोरिंग हो जाती है। तो फिर उसके भीतर से निकलता है *राम राघव राम राघव राम राघव रक्षमाम*।

जिस प्रकार श्री राजकुमार देवता जी ने वर्णन किया था, कि श्री कोमल जी ने महाराज जी को संकीर्तन सुनाया यह एक बात है, महाराज जी के कानों ने संकीर्तन को कोमल जी के भीतर से खींच लिया यह दूसरी बात है। तुम जिस घाट पर खड़े हो, उसके विपरीत के नजारे को ही देखोगे। यहां से अगर देखोगे तो वहां मुख दिखेगा अगर वहां से देखोगे तो यहां कान दिखेंगे। मुख को जब तक कान नहीं मिलते तो बात नहीं बनती।

*मुंह को जब मुंह मिलता है, तो विवाद होता है*। *मुख को जब कान मिलते हैं, तो संवाद होता है।*

यह उसकी अनुभूति है। तो

*संगीत संकीर्तन का वाहन है*,

*वैष्णव संकीर्तन का मार्ग है,*

*और राधा माधव संकीर्तन का लक्ष्य है।*

यही है राधा माधव संकीर्तन मंडल। मंडल का मतलब है मार्ग। तुम्हारा चिंतन किधर दौड़ रहा है। जैसे रनवे से हवाई जहाज उड़ता है ,शब्दों ने संगीत के माध्यम से उड़ान भरी और पहुंचा कहां। संकीर्तन करते-करते महाराज श्री ने श्री राम राघव और राधा माधव श्री कृष्ण के ऐसे मानसिक दर्शन करवाए कि मन में एक अजब सी अनुभूति हुई।

 

मंद मंद मुस्कुराते हुए श्री राम के चरण दर्शन हो रहे हैं, एक हाथ में धनुष टिका है,।

बैठने से पहले यह तीनों चीज फिक्स होनी चाहिए। जैसे संगीत की गाड़ी में वैष्णवों के मार्ग में और राधा माधव जुगल के चरणों में बैठे हैं।

जैसे राम कहें तो सीधे चरण का दर्शन हो।

राघव कहे तो उल्टा चरण का दर्शन हो।

फिर राम कहें तो सुंदर कटि और

फिर राघव कहें तो धनुष वाला हाथ

और रक्षमाम से राघव जी का सुंदर मुख दर्शन हो

इस प्रकार संगीत के माध्यम से हम लक्ष्य तक पहुंचे।

अगर हम रामजी की तरफ हैं तो आंख खोलेंगे तो राम जी दिखेंगे और आंख बंद करेंगे तो कृष्ण दिखेंगे।

 

अगर हम कृष्ण जी की तरफ हैं

तो आंख खोलेंगे तो कृष्ण देखेंगे, आंख बंद करेंगे तो राम देखेंगे।

 

इसी तरह जब कृष्ण कहेंगे तो राधा रमण जी का सीधा वाला चरण दर्शन होगा

और केशव कहेंगे तो राधा रमण जी का उल्टा वाला चरण दर्शन होगा

 

अब फिर से कृष्ण केशव कहेंगे तो सुंदर नाभी, उदर दर्शन करेंगे

 

और चेहरा देखकर सब कुछ लुटने को तैयार है तो बोलेंगे पाहिमाम

इस तरह संकीर्तन के माध्यम से महाराज श्री ने कृपा करके जो भव्य दर्शन मानसिक रूप से हमें करवा उसके लिए शरीर का रोम रोम पुलकित हो गया और ऐसी भाव अनुभूति जीवन में पहले कभी भी नहीं हुई और संकीर्तन का एक अलग से अनुभव हुआ ऐसा आनंदमई संकीर्तन पहले कभी ना देखा ना सुना यह सब महाराज श्री की लुधियाना वासीयों पर विशेष कृपा थी कि उन्होंने हमें ऐसी अनुभूति करवाई।

 

*गुरुदेव समर्पणम*

।।परमाराध्य पूज्य श्रीमन माध्व गोडेशवर वैष्णवआचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महराज ||

 

#pundrikjisutra #Awakening #Divine #BhagwatKatha #Spiritual #Radha #Krishna #radharaman #Hindu #Motivation

 

For English—

II Shree Radharamanno Vijayatey II

II Nitai Gaur Hari Bol II

 

Arrival of Maharajshri in Ludhiana

07/02/2026

 

Today, after a long gap, Shri Pundrik Goswamiji Maharaj graced Ludhiana with his divine presence. On the auspicious occasion of the 37th year of the Radha Madhav Sankirtan Mandal, he arrived at the Durga Mata Temple, BRS Nagar, Ludhiana, taking time out from the ongoing Katha at Jalandhar to shower his blessings upon his disciples and the residents of Ludhiana.

At the very outset, Maharajshri congratulated everyone on the completion of thirty-seven years of Sankirtan and sought forgiveness for not being able to attend the 75th Sankirtan Year Conference of the Siddha Peetha. Thereafter, the Sankirtan with the divine chant; ‘Ram Raghav, Ram Raghav, Ram Raghav, Rakshamam.’ The moment the Sankirtan commenced, a mystic air of Divinity descended.

Maharajshri said, ‘This is your very root. When the root is turned upwards, Shree Thakurji showers His grace.

“Jivera svarupa hoya nitya Krishna das”; the true nature of the Jeeva is eternal servitude of Shree Krishna.

Maharajji shaid that due to some disruption of his flight he could not come, but that very night he had a divine vision. In his dream, Pitaji Maharaj (Shree Shri Bhuti Krishna Goswamiji Maharaj) appeared amidst the entire assembly in the presence of Komal Ji, Dandi Swami Maharaj and Devta Ji and said, “I am seated here throughout all thirty-eight days of the festival, so what is the need for you to come?” This was Maharajshri’s personal spiritual experience. He expressed that during all the days when the Mahamantra resonated in the presence of Dandi Swami, Shri Bhuti Krishna Goswamiji Maharaj was present here in spirit. Everyone witnessed the meeting of two visible saints during the festival, but Maharajshri inwardly experienced the meeting of two saints in spirit.

Maharajshri reflected that people of different cities are known for different virtues, some are famous for organizing Vaishnav Kathas, some for Vaishnav seva and some for celebrating the the pleasure past times of Shree Thakurji. It is well known that lovers of Sankirtan are found in Ludhiana. This is solely the grace of Shree Thakurji and of the great Mahatmas upon the people of Ludhiana.

While revealing his inner contemplation during the Sankirtan, Maharajshri narrated that Shree Kishorju was seated in solitude. During the Raas, Shree Shyam Sundar’s pitambar got entangled with Shree Chandravaliji’s veil, and He tries to untangle it. Seeing this, Priyaju was umbraged and expressed her annoyance. This ‘maan’ is not anger; it is the kindling of love that intensifies affection. Like, when a plate full of delicacies is placed before you but you are not allowed to eat, the pangs of hunger get stronger; or when a child cries, the mother first shows toys and sweets trying to distract the child and still if the child does not stop crying, she stars breastfeeding, similarly when the longing to attain Shree Krishna awakens in the heart, Shree Kishorju first adorns the devotee with worldly honors and achievements. Still, if the soul does not find peace, she seats him in the lap of the Guru, covers him with the veil of grace, and nourishes him with the milk of Katha. When the soul begins to dance after drinking this nectar, the Naamsankirtan is born. This is the true experience.

Maharajshri further added that, we may be the smallest but the One who speaks through us is the Greatest. If you come carrying the water of the tap, you can’t fill up Gangajal. But if you come with an empty vessel, even milk will settle like Panchamrit. Likewise, if you come burdened with your own experiences, the Guru’s experience will get mixed; but if you are empty, then when you overflow, the divine stream that emerges will be the pure grace-experience of your Satguru.

Sankirtan is not music but music is just the medium of the Sankirtan.

Just as a journey requires three things; a vehicle, a path, and a destination, so the Sankirtan also needs all three. If there is a path and a destination but no vehicle, how will one travel? If there is a vehicle but no path or certain destination, what purpose will it serve? The instruments and melodies are the medium; upon this vehicle or the chariot of Naamsankirtan-Jagannath proceeds.

Music is the vehicle of Sankirtan, and Vaishnavata is its path.

When Sankirtan touches a Vaishnav heart, it blossoms; but where Vaishnav spirit is absent, the music merely passes through. Without Vaishnav humility, “Trunaadapi sunichena, taror api sahishnuna”, the Sankirtan may become entertainment, not inner churning. The Vaishnavs who sit together, pave the highway of Sankirtan.

Maharajshri added that in this age of live telecast, even a Vaishnav sitting far away in Delhi and relishing Sankirtan will pull this chariot there as well.

He described two types of Sankirtan, one is external and the other draws from within. Like the water is also received in two ways, either from clouds above or drawn from the earth below. The rain-dependent may face drought; but where saints and rasiks sit together, it is like a submersible pump, there is no scarcity. I do not impose; I try to awaken it from within you, ‘Ram Raghav, Ram Raghav, Ram Raghav, Rakshamam.’

Just as Rajkumar Devtaji had said: Komal Ji sang Sankirtan for Maharajshri, this is one aspect; but Maharajshri’s ears drew the Sankirtan out of Komal Ji, is another. From whichever side you stand, you will see the other side. When just words are spoken, there is dispute; but when the words meets the ear, there is dialogue.

Thus,

Music is the vehicle of Sankirtan,

Vaishnavata is its path,

and Radha-Madhav are the saints destination.

This is the true spirit of the Radha Madhav Sankirtan Mandal, meaning the path along which consciousness runs.

Through Sankirtan, Maharajshri presented such inner visions of Shree Ram Raghav and Radha Madhav and the mind was filled with an indescribable experience. One could see the gentle smiling face of Shri Ram, the bow resting in his hand… Maharajshri explained that before sitting in Sankirtan these three must be fixed; sitting in the vehicle of music, walkon the path of Vaishnavs, leading to the Divine feet of Shree Radha-Madhav.

When we utter Ram, the direct vision of his feet arises;

with Raghava, the other lotus feet appear;

again Ram, the beautiful waist is seen;

with Raghav, the bow-bearing hand;

and with Rakshamam; the radiant face of Shree Raghava shines forth.

Thus, through the medium of music we reach the goal.

If we worship RAMA, then opening the eyes we behold RAMA, and closing them Krishna appears;

if we are the devotee of Krishna, opening the eyes Krishna is seen, and closing them RAMA.

Likewise with the names of Krishna; with Krishna the Divine feet of Shree Radha-Raman are seen;

with Keshav the other feet;

again Krishna Keshav reveals the navel and abdomen;

and overwhelmed by the beauty of the face, the heart cries, Pahimam!

Through Sankirtan Maharajshri blessed us with such a magnificent darshan within that every pore of the body was filled with ecstasy. Never before in life had such a sea of emotion had been experienced, nor had such a blissful Sankirtan had ever been seen or heard. This was the grace of Maharajshri upon the people of Ludhiana that he bestowed upon us this divine realization.

 

II Gurudev Samarpanam II

 

II Paramaradhya Pujyapada Shreemann ManMadhva Gaudeshwara Vaishnavacharya Dr Shree Pundrik Goswamiji Maharaj II

 

Join WhatsApp channel —

 

https://whatsapp.com/channel/0029VaB0YbMADTOCrqLc501S

 

Join Instagram broadcast channel —

 

https://ig.me/j/Abadcnh_KltVCdGh/

Follow us on Social Media !

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • SoundCloud
  • Telegram
logo-dark

Shri Manmadhava Gaudeshwar Vaishnava Acharya Shri Pundrik Goswami Ji, is the Grandson of Famous Saint Shri Atul Krishna Goswami Ji Maharaj & son of famous Bhagwat orator Shri Shribhuti Krishna Goswami ji maharaj. He belongs to the family of Shri Gopal Bhatt Goswami ( One of the Famous Six Goswamis of Vrindavan who were inspired and initiated by himself Shri Chaitanya Mahaprabhu) who established the Radha Raman Temple in Vrindavan in 1542 and also his samadhi exists within the temple premises. Maharaj Sri is the 38th Acharya in the lineage of Gaudiya Parampara.

CONTACT US

Contact No: +91-9560817001
sripundrik@sripundrik.com     info@sripundrik.com
Address: Vaijayanti Ashram, Gyan Gudri, Vrindavan, Mathura, Uttar Pradesh, India Pincode: 281121
floral-decor
All Right Reserved © 2025-26. Copyright by Sri Pundrik Goswami.